हिंदू शास्त्रों में कोई भी पूजा बिना दीपक जलाए पूरी नहीं मानी जाती है। दिवाली में तो दीपों का अपना ही एक खास महत्व होता है। इस खास दिन दीपक के बिना आप इस त्योहार की कल्पना भी नहीं कर सकते। दिवाली हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार है। इस दिन हर कोई मां लक्ष्मी को अपने घर बुलाने के लिए मन से उनकी पूजा करता है। लेकिन बहुत कम ही लोग इस बात को जानते हैं कि अगर आप दीपक जलाने के लिए सही दिन और सही तेल का इस्तेमाल करते हैं तो मां लक्ष्मी आप पर झट से प्रसन्न हो सकती हैं। दीयों के ये खास उपाय करके आप अपने कई महत्वपूर्ण कार्य भी सिद्ध कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
दिवाली 2018: गृहणी हैं तो घर पर जलाएं इस तेल के दीए, मां लक्ष्मी हो जाएगी झट से प्रसन्न
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
Updated Sun, 04 Nov 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन