Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Bhai Dooj 2025 Best Gift Ideas for sister Bhai Dooj Last Minute Gifts

Bhai Dooj 2025: अब तक नहीं खरीदा गिफ्ट? बहन के लिए ये आइडियाज देख लें, देर न करें

Thu, 23 Oct 2025 09:45 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 23 Oct 2025 09:45 AM IST
सार

Bhai Dooj 2025 Gift Ideas: भाई दूज 2025 पर बहन को खुश करने के लिए ढूंढ रहे हैं परफेक्ट गिफ्ट? देखें 5 यूनिक और बजट-फ्रेंडली तोहफे, जो बना देंगे त्योहार यादगार।

विज्ञापन
Bhai Dooj 2025 Best Gift Ideas for sister Bhai Dooj Last Minute Gifts
बहन के लिए तोहफा - फोटो : freepik

विस्तार

23 अक्तूबर 2025 को भाई दूज है और आपने अभी तक अपनी प्यारी बहन के लिए तोहफा नहीं खरीदा है तो घबराएं नहीं। अभी भी वक्त है कि आप उनके लिए ऐसा गिफ्ट चुनें जो बहन के चेहरे पर मुस्कान ला देगा। भाई दूज उस रिश्ते का जश्न मनाने का मौका है, जिसमें प्यार, नोकझोंक और अपनापन तीनों ही भरे हुए हैं। इस दिन बहन भाई के मस्तक पर तिलक करती है और दीर्घायु की कामना के साथ पूजा करती है। वहीं भाई भी बहन को उपहार देकर उसके प्रति अपना स्नेह व्यक्त करते हैं। यहां भाई दूज के लिए कुछ यूनिक और पर्सनलाइज्ड गिफ्ट आइडिया दिए जा रहे हैं जो बाजार से आप तुरंत खरीद कर ला सकते हैं और बहन के लिए ये त्योहार खास बना सकते हैं। 

विज्ञापन


ज्वेलरी या सिल्वर एक्सेसरीज

हर लड़की को ज्वेलरी पसंद होती है। चांदी का ब्रेसलेट, छोटे इयररिंग्स या पेंडेंट जैसे गिफ्ट हमेशा काम आते हैं और यादों में बसे रहते हैं। नजदीकी ज्वेलर्स की दुकान पर जाएं। इस दिनों बहनों के लिए सिल्वर ज्वेलरी के एक से बढ़कर एक शानदार कलेक्शन मिल जाएंगे।

विज्ञापन


ब्यूटी या सेल्फ-केयर हैम्पर

अगर आपकी बहन खुद की केयर करना पसंद करती है, तो एक छोटा-सा ब्यूटी हैम्पर या स्किनकेयर किट परफेक्ट रहेगा। ज्यादातर लड़कियां स्किन केयर पर ध्यान देती हैं। आप उनकी मनपसंद ब्रांड के स्किन केयर प्रोडक्ट तोहफे में दे सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


फैशन एक्सेसरीज़ और हैंडबैग

एक क्लासी हैंडबैग, स्कार्फ या वॉलेट बहन के लिए स्टाइलिश तोहफा हो सकता है। कई तरह की एक्सेसरीज आसानी से मिल सकती हैं जो आपकी बहन तो पसंद भी आएगी और वह रोज आपका तोहफा उपयोग कर पाएंगी।


आध्यात्मिक गिफ्ट्स

अगर आपकी बहन धार्मिक स्वभाव की हैं, तो रुद्राक्ष माला, लक्ष्मी गणेश मूर्ति या देवी मंत्र वाला फ्रेम भी सुंदर उपहार होगा।


पसंदीदा आउटफिट

बहन के लिए उनकी पसंद और स्टाइल के मुताबिक, सलवार सूट, लाॅन्ग या शाॅर्ट कुर्ती, साड़ी या इंडो वेस्टर्न आउटफिट तोहफे में दे सकते हैं। आपके दिए कपड़े पहनकर वह भाई दूज पर इतरा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed