{"_id":"6b0a8cdf14fa0b81c604c78a","slug":"industrial-investment-could-transform-the-bundelkhand-region-industrial-growth-in-uttar-pradesh-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"विचार: 2036 में औद्योगिक बुलंदी पर होगी बुंदेलखंड की धरती","category":{"title":"Events Coverage","title_hn":"इवेंट कवरेज","slug":"events-coverage"}}
विचार: 2036 में औद्योगिक बुलंदी पर होगी बुंदेलखंड की धरती
Sat, 28 Nov 2026 01:42 PM IST
अमन तिवारी
एडवोकेट रामकृष्ण त्रिपाठी
एडवोकेट रामकृष्ण त्रिपाठी
Published by: अमन तिवारी
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:42 PM IST
विज्ञापन
बुंदेलखंड
- फोटो : संवाद
बुंदेलखंड की धरती है और कल्पना कीजिए सन 2036 की एक सुबह की। झांसी से चित्रकूट की ओर जाने वाली मालगाड़ी में कंटेनर लदे हैं, जिनमें बुंदेलखंड में बने उपकरण निर्यात के लिए बंदरगाहों की ओर रवाना हो रहे हैं। जिस महोबा, बांदा, हमीरपुर या ललितपुर के युवा कभी दिल्ली, सूरत और लुधियाना की झुग्गियों में रोटी की तलाश में खो जाते थे, वही आज अपने गांव से सटे औद्योगिक क्षेत्र की पहली पाली में पहुंच रहे हैं। जिस धरती की पहचान कभी सूखे, कर्ज, किसान की आत्महत्या और खाली पड़े घरों से बनती थी, उसकी पहचान अब करघों, कारखानों, लॉजिस्टिक्स पार्कों और रक्षा उत्पादन इकाइयों से बन रही है। इस कल्पना को साकार करने का आधार तैयार है। योगी सरकार में बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के लिए 56,662 एकड़ भूमि का अनुमोदन और 23,590 एकड़ के अधिग्रहण की तेज होती प्रक्रिया उन नींव के पत्थरों की तरह हैं, जिन पर यह कल्पना ठोस यथार्थ बनेगी।
बुंदेलखंड का दर्द पुराना है। चंदेलों की इस वीर भूमि ने शौर्य के इतिहास में अमिट अध्याय लिखे, पर आधुनिक भारत के विकास-मानचित्र पर यह इलाका दशकों तक हाशिये पर रहा। पथरीली जमीन, अनियमित वर्षा, बार-बार पड़ने वाला सूखा और उद्योगों का अभाव, इन सबने मिलकर ऐसा चक्र रचा, जिसमें गरीबी पलायन को जन्म देती थी और पलायन गरीबी को गहरा करता था। एक दशक पहले यहां विकास की कोई राह दिखाई नहीं पड़ती थी। दिखाई भी कैसे दे, राह तब बनती है, जब रोजगार स्थानीय हो, निवेश टिकाऊ हो और अर्थव्यवस्था की जड़ें उसी मिट्टी में हों। बीडा इसी दिशा में उठाया गया संरचनात्मक कदम है, जिसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी दृष्टि के साथ बुंदेलखंड के भविष्य के सपने जोड़ दिए हैं।
दस साल बाद की सबसे बड़ी तस्वीर तो शायद पलायन के थमने की ही होगी। भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) का लगभग ₹600 करोड़ का प्रस्तावित निवेश, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) को चित्रकूट में 75 हेक्टेयर भूमि का आवंटन और ₹562.5 करोड़ की रक्षा विनिर्माण इकाई को कौशल, तकनीक और स्थायी आजीविका के केंद्र के रूप में देखा जाना चाहिए। एक बड़ी इकाई के इर्द-गिर्द दर्जनों सहायक इकाइयां खड़ी होती हैं, जो पुर्जे बनाती हैं, पैकेजिंग करती हैं, ढुलाई संभालती हैं और ढाबे से लेकर किराये के मकान तक एक पूरी स्थानीय अर्थव्यवस्था को जन्म देती हैं। जब किसी युवा को घर से बीस किलोमीटर के भीतर नियमित वेतन वाली नौकरी मिलती है, तो वह केवल कमाता नहीं, बल्कि अपने परिवार और गांव की सामाजिक संरचना को भी बचाता है। बूढ़े माता-पिता अकेले नहीं रहते, बच्चे पिता के साथ पलते हैं और गांव फिर से बसते हैं। बुंदेलखंड पूरे देश के लिए आकर्षण का केंद्र होगा, जहां दूरदराज के शहरों में रहने वाले युवा भी रोजगार पाएंगे।
विज्ञापन
रक्षा गलियारे का चित्रकूट नोड दस साल बाद यानी 2036 में अपने पूर्ण स्वरूप में दिखाई देगा। जो चित्रकूट सदियों से आस्था और अध्यात्म की भूमि रहा है, वह अब राष्ट्र की सुरक्षा-शक्ति में भी योगदान देगा। रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता राष्ट्रीय लक्ष्य है और बुंदेलखंड इसमें भागीदार बनकर राष्ट्र-निर्माण की मुख्यधारा से जुड़ता है। दस वर्षों में यहां की तकनीकी संस्थाएं, आईटीआई और पॉलिटेक्निक रक्षा और भारी उद्योग की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षित कार्यबल तैयार करने लगेंगी, तो यह क्षेत्र कौशल-विकास के एक राष्ट्रीय उदाहरण के रूप में उभरता दिखाई देगा।
कनेक्टिविटी इस परिवर्तन की धमनी है। कॉनकोर द्वारा 100 एकड़ में प्रस्तावित मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क बुंदेलखंड को सड़क और रेल के राष्ट्रीय नेटवर्क से जोड़ेगा। उद्योग की सबसे बड़ी चुनौती परिवहन की लागत और समय होती है। जब माल सीधे रेल से बंदरगाहों और बड़े बाजारों तक पहुंचेगा, तो यहां के उत्पाद प्रतिस्पर्धी बनेंगे। इसका लाभ बुंदेलखंड के किसानों को भी मिलेगा, जिनकी दलहन, तिलहन, मटर, आंवला और अन्य उपज को अक्सर सही बाजार नहीं मिलता। किसान इस ढांचे से जुड़कर अपनी फसल को खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों और दूर के बाजारों तक पहुंचा सकेंगे। संभव है कि दस साल बाद बुंदेलखंड में बिचौलिया शब्द सुनाई ही न दे।
यहीं बुंदेलखंड की सबसे गहरी और स्थायी समस्या की चर्चा जरूरी हो जाती है और वह है कृषि पर अत्यधिक निर्भरता। जिस क्षेत्र में वर्षा का भरोसा नहीं, वहां केवल खेती के सहारे समृद्धि की कल्पना करना जोखिम भरा है। उद्योग किसान का विकल्प नहीं, उसका सहारा बनते हैं। जब परिवार के एक सदस्य की आय कारखाने से आती है, तो खेती का जोखिम बंट जाता है। सूखा पड़े तो भी चूल्हा जलता रहता है, कर्ज का बोझ घटता है और साहूकार पर निर्भरता कम होती है। आय के स्रोतों का यही विविधीकरण दस साल में किसान आत्महत्याओं और कर्ज-जाल जैसी त्रासदियों के खिलाफ सबसे मजबूत सुरक्षा-कवच के रूप में दिखाई देगा।
महिलाओं और युवाओं के लिए इस बदलाव के मायने और भी व्यापक हैं। जब एमएसएमई और स्टार्टअप का तंत्र खड़ा होगा, तो स्थानीय स्वयं-सहायता समूह आपूर्ति शृंखला का हिस्सा बन सकेंगे। महिलाएं पैकेजिंग, वस्त्र, खाद्य प्रसंस्करण और सहायक विनिर्माण में आर्थिक रूप से सक्षम होंगी। झांसी, बांदा और चित्रकूट के छोटे शहरों में उद्यमिता की नई संस्कृति पनप सकती है, जहां नौकरी मांगने वाला युवा नौकरी देने वाला बनने का सपना देखे। ललितपुर और झांसी में 1,472 एकड़ में बन रहा फार्मा पार्क और फार्मा कॉन्क्लेव से मिले 10,000 करोड़ रुपये के समझौता-ज्ञापन इसी बहुआयामी विस्तार का संकेत हैं। रक्षा, भारी उद्योग, लॉजिस्टिक्स और फार्मा, इन चार स्तंभों पर खड़ा औद्योगिक ढांचा बुंदेलखंड की आर्थिकी को जोखिम की असुरक्षा से बचाएगा।
शहरी और सामाजिक ढांचे पर भी इसका सकारात्मक असर तय है। जहां उद्योग आते हैं, वहां अच्छी सड़कें, निर्बाध बिजली, बेहतर स्कूल, अस्पताल और बाजार भी आते हैं। 2036 का बुंदेलखंड ऐसे नगरों का समूह दिखेगा, जहां औद्योगिक टाउनशिप, आवासीय परिसर और शैक्षणिक संस्थान साथ-साथ विकसित हुए हों। राजस्व बढ़ने से स्थानीय निकायों की क्षमता बढ़ेगी और सार्वजनिक सेवाएं बेहतर होंगी। क्षेत्रीय असंतुलन की वह खाई, जिसे पाटने की बात दशकों से होती रही, पहली बार ठोस आर्थिक आधार पर पटेगी।
(अस्वीकरण: यह लेखक के निजी विचार हैं। लेख में दी गई जानकारी और तथ्यों के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। लेखक एडवोकेट रामकृष्ण त्रिपाठी, जिला एवं मंडल अधिवक्ता संघ चित्रकूट धाम के पूर्व अध्यक्ष हैं।)