फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Answers to 6 questions every woman asks a man

महिलाएं पूछें पुरूषों से ये 6 सवाल

Tue, 24 Sep 2013 04:23 PM IST
Updated Tue, 24 Sep 2013 04:23 PM IST
विज्ञापन
Answers to 6 questions every woman asks a man

आमतौर पर पुरूषों की कुछ बातें एक जैसी होती हैं। यानी कुछ आदतें हर पुरूष में आसानी से देखी जा सकती हैं यही कारण है कि महिलाएं भी पुरूषों से उनकी एक समान आदतों के कारण उनके कुछ सवाल किए बिना नहीं रह पाती। कुछ ऐसे सामान्य से सवाल हैं जो आमतौर पर महिलाएं पुरूषों से पूछती हैं। आइए जानें वे कौन से सवाल हैं।

विज्ञापन


1    ट्रैफिक में इतना गुस्सा क्यों आ जाता है?
आमतौर पर पुरूष वर्ग अपनी सारी परेशानियों, गुस्से और फ्रेस्टेशन को ट्रैफिक के दौरान ही निकालता है। ऐसे में वो ड्राइविंग पर फोकस नहीं कर पाता। यह कारण है कि गाड़ी चलाने के दौरान उसका गुस्सा झलकने लगता है और किसी की छोटी सी गलती पर भी वो बवाल खड़ा कर देता है या फिर एक्सीडेंट कर देता है। ऐसे में महिलाएं सामान्य रूप से पुरूषों से यही पूछती हैं कि उन्हें ड्राइविंग के दौरान या फिर ट्रैफिक होने पर गुस्सा क्यों आने लगता है।
विज्ञापन


2    तुम अपनी बात ठीक से क्यों नहीं कह पाते?
महिलाएं बहुत ही भावुक होती हैं और बहुत एक्सप्रेसिव होती हैं। वे अपनी बात जल्द ही शेयर करने में विश्वास रखती हैं। बहुत जल्दी एक्साइटेड होना, एकदम खुश होना, रूठना यही सब महिलाओं का नेचर होता है लेकिन अमूमन पुरूष ठीक विपरीत अपनी बातें और भावनाएं जल्दी से शेयर नहीं कर पाते। महिलाओं को पुरूषों की यही बात समझ नहीं आती और वो पूछने से चूकती भी नहीं कि तुम अपनी बात ठीक से क्यों नहीं बयां कर पातें।
विज्ञापन
विज्ञापन


   तुम्हारा दिमाग हमेशा सेक्स की और ही क्यों भागता है?
अमूमन पुरूष हर चीज को सेक्सुअल नजरिए से देखते हैँ। महिलाओं के सामने वे अधिक साहसी दिखना चाहते हैं। बैडरूम में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर शंकित रहते हैं। ऐसे में वे हर चीज को सेक्स से जोड़कर देखने लगते हैं जो कि महिलाओं को कम ही महिलाओं को पसंद आता है। ऐसे में उनका प्रश्प पूछना भी जायज होता है कि वे हर चीज को सेक्सुअल नजरिए से कैसे देख पाते हैं।

4    तुमने अपने दोस्तों से मेरे बारे में क्या कहा है?
महिलाओं को गॉसिपिंग करना बहुत पसंद होता है। ऐसे में वे ये भी जानने की इच्छुक रहती हैं कि उनके पार्टनर ने उनके बारे में अपने दोस्तों को क्या बता रखा है। उनका पार्टनर उनको लेकर अपने दोस्तों से क्या और कैसी बातें करता है। अमूमन यदि कोई पुरूष अपनी महिला पार्टनर के बारे में अपने दोस्तों से बात करता है तो उसे ये बात पसंद नहीं आती कि उसकी पर्सनल लाइफ को वो दूसरों से शेयर कर रहा है। यदि महिला को ये पता चल जाएं कि उसका पुरूष साथी उसके बारे में अपने दोस्तों से कुछ भी बात नहीं करता तो भी उसको अच्छा नहीं लगेगा। इसीलिए महिलाएं हर हाल में ये जानने की इच्छुक रहती हैं कि उनका पुरूष पार्टनर उनके बारे में अपने दोस्तों से क्या और कैसी बातें करता है।

5    तुमने मुझे मेरे बालों के लिए कॉम्पलीमेंट क्यों नहीं दिया?
आमतौर पर महिलाएं चाहती हैं कि उनका पार्टनर उनकी तारीफ करता रहे। खासतौर पर उस समय जब वे अपना मेकओवर करती हैं। महिलाएं सबसे ज्यादा अपने बालों को पसंद करती हैं और अपना मेकओवर करवाती रहती हैं। ऐसे में वे चाहती हैं कि उनके नए हेयर स्टाइल पर उनका पार्टनर कमेंट करें। यदि कभी पुरूष महिलाओं के नए हेयर स्टाइल पर कोई कमेंट नहीं करता तो यह जानने की इच्छुक होती हैं कि उनके पार्टनर ने उन्हें नोट किया या नहीं। इसी कारण से अकसर महिलाएं यही सवाल पूछती हैं कि मेरे बालों के लिए कॉम्पलीमेंट क्यों नहीं दिया। मैंने हेयर स्टाइल चेंज करवाया है।


6    क्लीविज देखकर तुम पागल क्यों हो जाते हो?
ऐसा माना जाता है कि पुरूषों को उत्तेजित करने के लिए महिलाओं का सबसे सेंसेशन पार्ट उनकी ब्रेस्ट होते हैं। खासकर उनमें दिखाई दे रही क्लीविज। आमतौर पर जब महिलाएं झूकती हैं या थोड़े से भी डीप कपड़े पहनती हैं तो उनकी क्लीविज दिखाई देने लगती है जो कि काफी आकर्षक होती है। पुरूषों का ध्यान सबसे पहले में महिला की क्लीविज पर ही जाता है। महिलाओं की क्लीविज किसी भी पुरूष को आसानी से उत्तेजित कर सकती है। ऐसे में महिलाएं, पुरूषों से अकसर यही सवाल करती हैं कि क्लीविज देखकर तुम पागल क्यों हो जाते हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed