फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   All the Things Women Mistakenly Think Men Find Sexy

पार्टनर के सामने इन चीजों को करने से पहले सोचें जरूर!

Sat, 03 Jan 2015 04:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 03 Jan 2015 04:06 PM IST
विज्ञापन
All the Things Women Mistakenly Think Men Find Sexy

अक्सर लड़कियां अपने पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए कुछ ऐसे कारनामे करती हैं जो उन्हें नहीं करने चाहिए। लड़कियां सोचती हैं ऐसा करके वे अपने पार्टनर या ब्वॉयफ्रेंड को खुश कर लेंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कई बार लड़कियों की अजीबों-गरीब हरकतें उन्हें पार्टनर के सामने शर्मिन्दा कर सकती हैं। जानिए, लड़कियों को किन चीजों को करने से पहले सोचना चाहिए।

विज्ञापन


बेबी टॉक
कई बार लड़कियां प्यार में अपने पार्टनर संग बच्चों की तरह या इठलाते हुए बात करने लगती हैं। इससे लगता है कि जैसे वो कोई बच्ची हैं। कई बार बेबी टॉक अच्छी लगती है लेकिन कई बार इसे करने से बचना चाहिए। महिलाओं को बेबी टॉक करने से पहले सोचना चाहिए कि वे कब, कहां और किस माहौल में बेबी टॉक कर रही हैं।
विज्ञापन


परफ्यूम

कई महिलाएं अपने पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए जरूरत से ज्यादा परफ्यूम लगा लेती हैं। कई बार परफ्यूम की गंध ऐसी होती है जिसे बर्दाश्त करना मुश्किल होता है। ऐसे में महिलाओं को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि वे परफ्यूम जितना जरूरी है उतना ही लगाएं और उसकी गंध अच्छी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


डक लिप्स
कई बार महिलाओं को लगता है कि डक लिप्स में वे बहुत अच्छी लगती हैं और अपने पार्टनर को अपनी ओर आकर्षित कर पाएंगी। ऐसे में वे डक लिप्स बना-बनाकर अपनी सेल्फी पार्टनर को भेजती हैं। महिलाओं को ये चीज पता होना चाहिए कि उन पर क्या चीज अच्छी लगती है।

डर्टी टॉक्स
महिलाओं को लगता है कि उनका पार्टनर अक्सर उनके साथ डर्टी टॉक्स करना चाहता है। जबकि ऐसा नहीं है। महिलाओं के साथ पुरुषों को हर समय डर्टी टॉक्स बहुत पसंद आती नहीं।

जरूरत से ज्यादा ग्लिटर का इस्तेमाल

बेशक, पुरुषों को लेडी गागा और अन्य किसी सेलिब्रिटी के होंठो पर ग्लिटर पसंद आता है लेकिन उन्हें अपनी पार्टनर के लिप्स पर जरूरत से ज्यादा ग्लिटर पसंद नहीं आता। कई महिलाएं हमेशा अपने लिप्स को ये सोचकर चमकाएं रखती हैं कि उन्हें पार्टनर को इससे अच्छा लगेगा। और वो इससे उन्हें इंप्रेस कर पाएगी।


ड्रिंक
लड़कियां कई बार टश्न मारने तो कई बार पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए ड्रिंक करती हैं। लेकिन आप जानते हैं पुरुषों को ये बात कभी पसंद नहीं आती कि उनकी लेडी लव ड्रिंक करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed