फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Aditi singh denies rumours of marriage with Rahul gandhi called him brother

जानिए कौन हैं वो विधायक आदिति सिंह, जिनके साथ उड़ी राहुल गांधी की शादी की अफवाह

Mon, 07 May 2018 06:52 PM IST
BBC हिंदी
BBC हिंदी Updated Mon, 07 May 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
Aditi singh denies rumours of marriage with Rahul gandhi called him brother
राहुल गांधी और अदिति सिंह - फोटो : BBC
पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की एक लड़की के साथ तस्वीर फेसबुक और व्हाट्सएप पर वायरल हो रही है। दावा ये किया जा रहा था कि तस्वीर में दिखने वाली लड़की से उनकी शादी होने वाली है। 47 वर्षीय राहुल गांधी का नाम जब एक लड़की के साथ जुड़ा तो तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गईं। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर खोज-खोजकर राहुल गांधी की लड़की के साथ तस्वीरें शेयर की जाने लगीं। इसी बीच, तस्वीर में दिखने वाली लड़की ने इंटरनेट पर चल रहीं तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा, 'ये अफवाह मात्र है अफवाह फैलाने वाले बाज आएं'
विज्ञापन


लड़की ने ये भी कहा कि जिन राहुल गांधी से उनका नाम जोड़ा जा रहा था, वो उन्हें अपना "भाई" मानती हैं। राहुल को अपना भाई मानने वाली इस महिला का नाम अदिति सिंह हैं, जो रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस की विधायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारिवारिक मुलाकातों का हिस्सा हैं तस्वीरें

Aditi singh denies rumours of marriage with Rahul gandhi called him brother
राहुल गांधी और अदिति सिंह - फोटो : BBC
अदिति ने इस अफवाह के पीछे इशारों-इशारों में भाजपा का हाथ बताया और इसे कर्नाटक चुनाव से लोगों का ध्यान भटकाने की साजिश बताया। सोनिया गांधी के साथ अपने परिवार के सदस्यों की तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों परिवारों के बीच संबंध काफी पुराने हैं।

आदिति ने ट्वीट किया हमारे पारिवारिक संबंध काफी पुराने हैं। जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं, ये पारिवारिक मुलाकातों का हिस्सा मात्र हैं। 

अफवाहों से तंग आने के बाद उन्होंने ट्वीट कर अपने दुख का इजहार किया। उन्होंने लिखा, मैं कल से बहुत अधिक परेशान हूं। सोशल मीडिया पर मेरी और राहुल गांधी जी की शादी को लेकर लगातार झूठ फैलाया जा रहा है। उन्होंने यह साफ किया कि राहुल गांधी जी उनके 'राखी' वाले भाई हैं। 

कौन है अदिति

Aditi singh denies rumours of marriage with Rahul gandhi called him brother
राहुल गांधी और अदिति सिंह - फोटो : BBC
29 साल की अदिति पांच बार इलाके से विधायक रहे अखिलेश सिंह की बेटी हैं। उन्होंने राजनीति में अपना कदम 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान रखा। माना जाता है कि वो प्रियंका गांधी की करीबी हैं और पार्टी के नेतृत्व ने उन्हें विधानसभा सीट लड़ने के लिए टिकट दिया था। 

अदिति ने अमेरिका के ड्यूक विश्वविद्यालय से मैनेजमेंट स्टडी में मास्टर्स की पढ़ाई की हैं। अदिति ने विधानसभा चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी को करीब 90 हजार वोटों से हराया था। 

रायबरेली कांग्रेस पार्टी के लिए सिर्फ़ एक सीट ही नहीं, बल्कि यहां जीत की परंपरा को बनाए रखने की चुनौती भी रही है। कांग्रेस पार्टी में उनकी अहमियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके लिए खुद भाई-बहन (राहुल और प्रियंका गांधी) की जोड़ी प्रचार करने चुनावी मैदान में उतरी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed