इस रक्षाबंधन भाभी की कलाई पर बांधे राखी सेलेब्रेशन्स की खूबसूरत लुंबा राखी
भारत में भाई-बहन के रिश्तों का पर्व रक्षाबंधन इस वर्ष 11 अगस्त को मनाया जाएगा। सभी लोग बड़े ही जोरों-शोरों से त्यौहार की तैयारी में लगे हुए हैं।
विस्तार
भारत में भाई-बहन के रिश्तों का पर्व रक्षाबंधन इस वर्ष 11 अगस्त को मनाया जाएगा। सभी लोग बड़े ही जोरों-शोरों से त्यौहार की तैयारी में लगे हुए हैं। रिश्तों की डोर को मजबूत करने वाली 'राखी' इस त्यौहार का सबसे जरूरी हिस्सा होती है। बहन का भाई की कलाई पर राखी बांधना उसकी सुरक्षा का प्रतीक होता है लेकिन रक्षाबंधन में सिर्फ बहन ही भाई को राखी नहीं बांधती, बल्कि भाई की पत्नी यानी भाभी को भी राखी बांधने का रिवाज है। अगर शादी के बाद आपकी भाभी की परिवार के साथ यह पहली राखी है तो उसे खास महसूस कराना तो बनता है। अपने माता-पिता को छोड़कर ससुराल में आना एक लड़की के लिए बड़ा बदलाव है। इसलिए, इस रक्षा बंधन उनकी कलाई पर लुंबा राखी बांधकर उन्हें अपने परिवार का सदस्य होने का एहसास दिलाओ।
इस रक्षाबंधन भाभी की कलाई पर बांधे राखी सेलेब्रेशन्स की लुंबा राखी अगर भाभी के लिए राखी की बात करें तो लुंबा राखी पहले नंबर पर आती है। कोरोना महामारी और इतनी धूप-गर्मी में हर कोई मार्किट जाने के बजाए ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करता है। अगर आप अपनी भाभी के लिए लुंबा राखी खरीदना चाहते हैं तो खास राखी के लिए मशहूर ब्रांड 'राखी सेलेब्रेशन्स' है, आपके लिए परफेक्ट प्लेटफॉर्म। https://rakhicelebrations.com/ पर आपको कई तरह के लटकन, फूल, मोती और नग वाले रंग-बिरंगे लुंबा राखी के ऑप्शन मिल जाएंगे। यह राखी ब्रांड स्पेशल डिस्काउंट के साथ-साथ भाई-भाभी राखी सेट, राखी विद हल्दीराम जैसे कई खास कॉम्बो भी देता है। इतना ही नहीं अगर आपके पास वक्त की कमी है तो आप इनकी एक्सप्रेस डिलीवरी का ऑप्शन भी चुन सकते हैं, लुम्बा राखी ऑनलाइन दो दिनों के अंदर आपके घर पहुंच जाएगी।
ब्रांड भारत के विभिन्न हिस्से बैंगलोर, चंडीगढ़, अहमदाबाद, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और पुणे जैसे लोकप्रिय शहरों में लुंबा राखी सप्लाई करता है। अगर आपके भैया और भाभी भारत के बाहर रहते हैं, तो भी आप राखी सेलिब्रेशन से सिर्फ एक दिन में इंटरनेशनल डिलीवरी करवा सकते हैं।
भाभी को लुंबा राखी बांधने की ये है खास वजह
लुंबा राखी बांधने का ट्रेंड महिलाओं द्वारा शुरू किया गया है। राजस्थान से उत्पन्न हुई ये लुंबा राखी लड़कियों की कलाई पर बेहद खूबसूरत लगती है। भाइयों की राखी के साथ भाभी की कलाई पर लुंबा राखी बांधने के पीछे एक अलग कारण है। भाभी को यह राखी पूरे परिवार की सुरक्षा, रिश्तों में प्यार और सम्मान और शादी को सुरक्षित बनाये रखने के लिए बांधी जाती है। इस राखी को आप अपनी भाभी की कलाई पर चूड़ी में भी बांध सकते हैं या फिर इसे कलावा में भी बांध सकते हैं।
इस रक्षाबंधन को राखी सेलेब्रेशन के साथ बनाए खास। बिना अपने घर से बाहर निकले लुंबा राखी की खरीदी करें ऑनलाइन। यह ब्रांड लुंबा राखी के अलावा एथनिक राखी, डिजाइनर राखी, ब्रेसलेट राखी, फैंसी राखी, कुंदन राखी, और डायमंड राखी, और सिल्वर राखी जैसी अनगिनत राखी ऑप्शंस भी रखता है। यहाँ से आप अपने भाई-भाभी के अलावा बच्चों के लिए राखी और प्रीमियम राखी भी ले सकते हैं।