फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Pitru Paksha 2021 why shaving and hair cut is not allowed in shradh

Pitru Paksha 2021: पितृ पक्ष में नहीं लोग कटवाते बाल और दाढ़ी, जानें इसके पीछे की वजह

Fri, 17 Sep 2021 05:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 17 Sep 2021 05:06 PM IST
विज्ञापन
Pitru Paksha 2021 why shaving and hair cut is not allowed in shradh
श्राद्ध पर बाल न कटवाने की वजह - फोटो : istock

हिंदू धर्म मे कई ऐसे दिन होते हैं, जिनका बेहद खास महत्व होता है। जैसे- पितृ पक्ष। दरअसल, इसे श्राद्ध भी कहा जाता है और इस दिन लोग अपने पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध करते हैं। ये सब इसलिए किया जाता है ताकि उनके पूर्वजों की आत्मा को शांति मिल सके। हर साल की तरह इस साल भी पितृ पक्ष की शुरुआत होने वाली है और लोग इन दिनों में अपने पितरों का श्राद्ध करते हैं। इस साल पितृ पक्ष की शुरुआत 20 सितंबर से होने जा रही है और इनका समापन 6 अक्टूबर के दिन होगा यानी इन 17 दिनों तक आप अपने पूर्वजों का श्राद्ध और बाकी चीजें विधि पूर्वक कर सकते हैं।

विज्ञापन


पितृ पक्ष यानी श्राद्ध के दौरान लोग कई तरह के परहेज करते हैं, जिसमें से एक है दाढ़ी और बाल न कटवाना। आपने अक्सर लोगों को देखा होगा कि वे इन दिनों में अपने बाल और दाढ़ी को नहीं कटवाते हैं फिर चाहे उनके बाल कितने भी बड़े हो जाए। लेकिन आप इसके पीछे की वजह जानते हैं? शायद नही। तो चलिए आपको इसकी वजह के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन


इसलिए नहीं कटवाते बाल और दाढ़ी

दरअसल, पितृ पक्ष में कई तरह का मान्यताएं प्रचलित हैं, जिसमें से एक इस दौरान बाल न कटवाना है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ये शौक की चीजें हैं, इसलिए ही इन चीजों को काटने से मना किया जाता है और अब ये चीज परंपरा सी बन चुकी है, जिसका लोग पालन करते हैं और अपने बालों और दाढ़ी को नहीं कटवाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चीजों से भी करते हैं परहेज

कहा जाता है कि पितृ पक्ष के दौरान लहसुन और प्याज का सेवन भी नही करना चाहिए और इसका परहेज करना चाहिए। ये चीजें तामसिक भोजन में शुमार होती है। इसलिए इस दौरान प्याज, लहसुन और मांस या शराब का सेवन भी नही करना चाहिए। 


पितृ पक्ष के लिए ये भी कहा जाता है कि इस दौरान बासी खाने का सेवन नहीं करना चहिए। वहीं, खासतौर पर जो भोजन करा रहा है और जिसे भोजन कराया जा रहा है। ऐसे लोगो को बिल्कुल भी बासी खाना नहीं खाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed