फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Personality Development Tips for women in easy way in hindi

Personality Development Tips: अपने व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाने के लिए हर महिला को जरूर करने चाहिए ये काम

Fri, 28 Jul 2023 01:55 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 28 Jul 2023 01:55 PM IST
सार

आज के समय में हर महिला को अपने व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाने की बेहद जरूरत है। इसके लिए उन्हें कुछ बातों को अपनी आदत में शुमार कर लेना चाहिए।

विज्ञापन
Personality Development Tips for women in easy way in hindi
Working Women - फोटो : Istock

विस्तार

Personality Development Tips: एक समय था जब महिलाएं सिर्फ घर में रहती थीं, घर के कामकाज करती थीं, पर आज का समय पूरी तरह से बदल गया है। अब महिलाएं घर से बाहर निकल कर पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। ऐसे में ये बेहद जरूरी हो गया है कि वो अपनी पर्सानिलिटी पर ध्यान दें। महिलाएं अपनी पर्सनालिटी को अट्रैक्टिव बनाने के लिए ट्रेंड के हिसाब के कपड़े पहनती हैं। उसी हिसाब से मेकअप करती हैं लेकिन क्या आप जानती हैं कि पर्सनालिटी को अट्रैक्टिव बनाने में आपकी कई आदतों का भी हाथ होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही आदतों के बारे में बताएंगे, जो महिलाओं की पर्सनालिटी को और ज्यादा निखार देती हैं। हर महिला में इन आदतों का होना बेहद जरूरी है ताकि उनका व्यक्तित्व प्रभावशाली बना रहे।

विज्ञापन


सोच को रखें सकारात्मक

नकारात्मकता से भरे इस माहौल में अगर आप अपनी सोच सकारात्मक रखेंगी तो लोग आपसे जरूर प्रभावित होंगे। मुसीबत के समय में भी पॉजिटिव सोच आपकी पर्सनालिटी को निखारने में मदद कर सकती है। ये आदत आपकी अच्छी छवि को भी दर्शाती है। 
विज्ञापन


रहें ईमानदार

जहां आज के समय हर जगह छल-कपट हो रहा है, ऐसे माहौल में अगर आप खुद ईमानदारी से काम लेंगी तो लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। जिंदगी में अपने अपनों के लिए और काम के लिए हमेशा ईमानदार होना बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रहें हमेशा विनम्र

दूसरों के लिए विनम्र रहना काफी अच्छी क्वालिटी है। बस इस बात का ध्यान रखें कि ये विनम्रता सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होनी चाहिए। कोशिश करें कि आप अगर किसी के साथ कुछ काम करें तो पूरे दिल से करें। 


एक्टिव रहकर बढ़ाएं लोगों का आत्मविश्वास

अगर आप अपने कामों को पूरे मन और लगन से करेंगी तो उसे करते वक्त एनर्जेटिक रहकर भी आप अपने और अपने साथियों का आत्मविश्वास बढ़ा सकती हैं। इससे आपकी छवि काफी और ज्यादा प्रभावशाली बनेगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed