फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Organic Gardening At Home Tips To Grow Coriander and Green Chilies at Home

Gardening Tips: अब धनिया-मिर्च कभी नहीं खरीदनी पड़ेगी, घर में ऐसे उगाएं और पैसा बचाएं

Tue, 05 Aug 2025 03:56 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 05 Aug 2025 03:56 PM IST
सार

Organic Gardening At Home : घर पर खुद से धनिया और मिर्च उगाकर जब चाहें तब ताजी सब्जियां प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए न तो बहुत जगह चाहिए, ना ही बहुत खर्चा। ज्यादा देखभाल की भी जरूरत नहीं है, बस थोड़ी मेहनत और सही जानकारी से आप छत या बालकनी में गमले में ही अपनी हरी-भरी खेती कर सकते हैं।

विज्ञापन
Organic Gardening At Home Tips To Grow Coriander and Green Chilies at Home
मिर्च और धनिया का पौधा - फोटो : Adobe

विस्तार

Gardening Tips: भारतीय रसोई में बनने वाले व्यजंन हरा धनिया और मिर्च के बिना अधूरे हैं। स्नैक्स से लेकर दाल, सब्जी तक हर किसी में मिर्च और धनिया स्वाद और रूप दोनों बढ़ाता है। ऐसे में जब भी लोग सब्जी की खरीदारी करते हैं तो सब्जियों में वैरायटी भले ही हो लेकिन हरा धनिया और मिर्च हर बार घर लेकर ही आते हैं। हालांकि अगर आप हर बार सब्जी बनाते समय बाजार से धनिया या मिर्च खरीदने के झंझट से बचना चाहते हैं तो कोई स्थाई उपाय अपना लें। घर पर खुद से धनिया और मिर्च उगाकर जब चाहें तब ताजी सब्जियां प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए न तो बहुत जगह चाहिए, ना ही बहुत खर्चा। ज्यादा देखभाल की भी जरूरत नहीं है, बस थोड़ी मेहनत और सही जानकारी से आप छत या बालकनी में गमले में ही अपनी हरी-भरी खेती कर सकते हैं।

विज्ञापन


घर पर कैसे उगाएं धनिया-मिर्च?

मिट्टी तैयार करें

धनिया और मिर्च दोनों के लिए ढीली, जैविक खाद युक्त मिट्टी जरूरी है। आप गमले या ग्रो बैग में कम्पोस्ट और मिट्टी को बराबर मात्रा में मिलाकर उपयोग करें।


बीज और रोपण का सही तरीका

धनिया के बीज को थोड़ा कूटकर छह से आठ घंटे पानी में भिगो दें और फिर गमले में बो दें। मिर्च के लिए पुराने मिर्च के बीज भी उपयोग किए जा सकते हैं। बीजों को एक सेमी गहराई में मिट्टी में दबाएं।
विज्ञापन



पानी देने का सही तरीका

धनिया को हर रोज हल्का पानी देना चाहि लेकिन ध्यान रखें पानी जमा न हो। वहीं मिर्च के पौधे को सप्ताह में दो से तीन बार पानी दें। बहुत अधिक पानी से पौधे सड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



धूप और तापमान

धनिया को सुबह की हल्की धूप और ठंडी जलवायु पसंद है जबकि मिर्च को छह-सात घंटे की तेज धूप की जरूरत होती है। इन्हें ऐसी जगह रखें जहां हवा और रोशनी भरपूर मिले।



देखभाल और कटाई

हरा धनिया का पौधा 30 से 35 दिन में कटाने योग्य हो जाता है। जैसे ही बीज से पत्तियां आने लगें, आप इन्हें तोड़कर उपयोग में ला सकते हैं। मिर्ची के पौधों को उगने और उसमें फल आने में 60-70 दिन का समय लग जाता है। इस दौरान समय-समय पर सूखे पत्ते और खरपतवार हटाते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed