फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Old age people may be victim of covid19 due to lack of micro RNA in the body

कोरोना वायरस: शरीर में माइक्रो आरएनए कम होने से है बुजुर्गों को खतरा

Thu, 14 May 2020 09:49 AM IST
संजीव कुमार झा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 14 May 2020 09:49 AM IST
विज्ञापन
Old age people may be victim of covid19 due to lack of micro RNA in the body
सांकेतिक तस्वीर

कोरोना की चपेट में आने वाले लोगों में बुजुर्गों की संख्या अधिक है। वैज्ञानिकों और चिकित्सकों का मानना है कि रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से ऐसा हो रहा है। अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा के अध्ययन में पता चला है कि शरीर में माइक्रो आरएनए जींस की कार्यक्षमता को नियंत्रित करते हैं। ये वायरस के शरीर में प्रवेश करते समय सक्रिय हो जाते हैं। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ माइक्रो आरएनए कम होते रहते है जिससे संक्रमण का ज्यादा खतरा है।

विज्ञापन


अमेरिका के अगस्ता यूनिवर्सिटी के प्रो. कार्लोस एम इसेल्स का कहना है कि कोरोना मुख्य कोशिकाओं पर कब्जा करके अपनी संख्या आसानी से बढ़ा लेता है। एजिंग एंड डिसीज जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार माइक्रो आरएनए वायरस के आरएनए को खत्म करता है।
विज्ञापन


मधुमेह और हृदय रोग से पीड़ित मरीजों में ऐसा होने की संभावना अधिक रहती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि बढ़ती हुई उम्र और कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते माइक्रो आरएनए की संख्या घटने लगती है। इस कारण वायरस से लड़ने की क्षमता भी कम हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सार्स के चार व कोरोना के 29 सैंपल की जांच

वैज्ञानिकों ने इस निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए सार्स वायरस के चार सैंपल और कोरोना वायरस के 29 सैंपल की जांच की। कोरोना के सैंपल अमेरिका और जर्मनी समेत 17 देशों से जनवरी से अप्रैल के बीच लिए गए। अध्ययन में पता चला कि 848 माइक्रो आरएनए ने सार्स पर हमला बोला तो कोरोना पर 873 माइक्रो आरएनए ने हमला कर दिया।



ये भी पता चला है कि 558 माइक्रो आरएनए जो सार्स के खिलाफ लड़ते थे वे काविड-19 से भी  लड़ रहे हैं। 315 माइक्रो आरएनए कोरोना में पूरी तरह अलग है जबकि सार्स में ये संख्या 290 थी। कोविड-19 पर माइक्रो आरएनए वायरस के खिलाफ दस से अधिक स्थानों पर हमला कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed