{"_id":"5f14d0d89fc7ce61016c00a8","slug":"old-age-life-style-elderly-needs-to-be-involved-in-physical-activities","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्गों का शारीरिक गतिविधियों में शामिल होना जरूरी: अध्ययन","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
बुजुर्गों का शारीरिक गतिविधियों में शामिल होना जरूरी: अध्ययन
Mon, 20 Jul 2020 04:32 AM IST
संजीव कुमार झा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 20 Jul 2020 04:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : pixabay
ब्राजील की एक यूनिवर्सिटी में किए गए शोध में वृद्ध लोगों में शारीरिक गतिविधि में शामिल होने के महत्व पर जोर दिया गया है, क्योंकि पुरानी बीमारियों के कारण कमजोर मांसपेशियों के और अधिक कमजोर होने का जोखिम अधिक होता है।
विज्ञापन
ब्राजील में साओ पाउलो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने हाल ही में कोरोना संकट के दौरान बुजुर्गों के लिए शारीरिक निष्क्रियता के खतरों से जुड़े कुछ पहलुओं पर प्रकाश डाला है।
विज्ञापन
‘जर्नल ऑफ द अमेरिकन जेरिएट्रिक्स सोसायटी’ में प्रकाशित अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि उम्र के एक पड़ाव पर पहुंच जाने के बाद हमारे शरीर की मांसपेशियों को सिकुड़ने और खराब होने में केवल 5 से 10 दिनों की शारीरिक निष्क्रियता लगती है। यह सार्कोपेनिया (मांसपेशियों को) की प्रगति को गति दे सकता है।
विज्ञापन
अध्ययन से यह भी पता चलता है कि जो बुजुर्ग प्रतिदिन 1,500 से कम कदम चलते हैं, उनके पैरों में मांसपेशी ऊतक का 4 प्रतिशत भाग कम हो सकता है।
