पीरियड्स के दौरान रखिए पर्सनल हाइजीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीरियड्स, महिलाओं में होने वाली एक सामान्य प्रक्रिया है, यह उतनी ही सामान्य है जितनी शरीर की अन्य शारीरिक क्रियाएं । लेकिन हमारे समाज में इस सामान्य प्रक्रिया को लेकर ढेरों कुरीतियों का चलन है । पीरियड्स के दौरान ढेरों प्रतिबंध व कुरीतियों की वजह से अक्सर ही महिलाओं को कई खतरों का सामना करना पड़ता है । ये खतरे कभी कभी जानलेवा भी सिद्ध होते हैं । इन मिथकों व लापरवाहियों से होने वाली बीमारियों की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश में महिलाओं की जनन संबंधित बीमारियों में से 70% बीमारियों का कारण पीरियड्स के दौरान की गई लापरवाही ही है ।
एक और आंकड़े के अनुसार भारत में सिर्फ 12% महिलाएं ही पीरियड्स के दौरान सैनिटरी नैपकिन का इस्तेमाल करती हैं । जबकि ये बात सर्वविदित है कि पर्सनल हाइजीन का ध्यान न रखने पर महिलाओं को कैंसर जैसी घातक बीमारियां भी हो सकती हैं । पीरियड्स एक समस्या नहीं है, लेकिन इस दौरान महिलाओं को अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता होती है । पीरियड्स के दौरान इन खास बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए ।
-
पीरियड्स के दौरान पर्सनल हाइजीन से कतई समझौता न करें । साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें ।
-
ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आज भी सैनिटरी पैड्स की जगह गंदे कपड़े, न्यूजपेपर, रेत, राख आदि का इस्तेमाल करती हैं जिससे इंफेक्शन होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है । इन सारी चीजों का भूलकर भी इस्तेमाल न करें ।
-
अच्छी गुणवत्ता वाले सैनिटरी पैड्स का ही इस्तेमाल करें । सैनिटरी पैड्स खरीदते समय उसकी गुणवत्ता के मानकों का जरूर निरीक्षण करें ।
-
पीरियड्स के दौरान हर 3-4 घंटे पर सैनिटरी पैड्स को बदल लें । अक्सर ऐसा देखा गया है कि महिलाएं पूरा दिन एक ही सैनिटरी पैड का इस्तेमाल करती हैं । ऐसा करने से भी इंफेक्शन के खतरे बढ़ जाते हैं । इसलिए जरूरी है कि सही समय पर सैनिटरी पैड्स को बदल लिया करें ।
-
सैनिटरी पैड्स को इधर उधर कहीं भी न फेंके । इसे डिस्पोजेबल बैग में डालकर तब ही डस्टबिन में डालें ।
- पीरियड्स के दौरान अपनी जीवनशैली पर भी ध्यान दें ।
इन आसान उपायों की सहायता से आप पीरियड्स के दौरान होने वाले खतरों से बच सकती हैं । पीरियड्स के दौरान किसी भी जटिलता से बचने के लिए अपनी जीवनशैली पर ध्यान दें । नियमित व्यायाम करें, जंक फूड का सेवन कम करें, साथ ही अपने भोजन में आयरन युक्त खाद्द पदार्थों की मात्रा भी बढ़ाएं । पीरियड्स से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें, तुरंत चिकित्सक से सलाह लें ।
(Advertorial)