फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   National Safety Day 2023 History Importance and Significance All You Need to Know

National Safety Day: आज है राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस, जानिए सेफ्टी डे का इतिहास, महत्व और इस वर्ष की थीम

Sat, 04 Mar 2023 12:50 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 04 Mar 2023 12:50 PM IST
सार

क्या आपको पता है कि हर वर्ष 4 मार्च को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस को मनाने की शुरुआत कब और क्यों हुई, जानिए राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का इतिहास और महत्व।

विज्ञापन
National Safety Day 2023 History Importance and Significance All You Need to Know
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 2023 - फोटो : pixabay

विस्तार

National Safety Day 2023 : आज राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाने का उद्देश्य दुर्घटनाओं को रोकने के लिए किए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में जनता के बीच जागरूकता पैदा करना है। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पूरे सप्ताह मनाया जाने वाला खास मौका है। इस वर्ष 4 मार्च से 10 मार्च तक राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का आयोजन हो रहा है, जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। क्या आपको पता है कि हर वर्ष 4 मार्च को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस को मनाने की शुरुआत कब और क्यों हुई, जानिए राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का इतिहास और महत्व।

विज्ञापन


राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का इतिहास

भारत में प्रतिवर्ष 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की स्थापना 4 मार्च 1972 को हुई थी। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लागू किए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए काम करता है। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में हर साल 4 मार्च को सुरक्षा दिवस मनाते हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का महत्व

सभी सेक्टरों में सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाना और दुर्घटनाएं में कमी लाना राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का उद्देश्य है। किसी सेक्टर में काम करने वाले नागरिकों की सुरक्षा के महत्व को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा सप्ताह मनाते हैं। इस दौरान हर क्षेत्र में लोगों को सेफ्टी से जुड़ी बातें बताई जाती हैं और इंडस्ट्रियल एक्सीडेंट से बचने के तरीके और इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाता है। इसके लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 2023 की थीम

हर वर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस को मनाने के लिए एक खास कैंपेन या थीम जारी किया जाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 2023 की थीम 'हमारा लक्ष्य-शून्य नुकसान' है। वहीं पिछले साल 'राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह की विषय सुरक्षा संस्कृति के विकास के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करें' थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed