National Doctors Day 2020: भारत में किस दिन मनाया जाता है राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस, जानिए इस दिवस का महत्व
कब मनाया जाता है राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस
- भारत में 1 जुलाई यानी आज के दिन राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। भारत में 1991 से इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई थी। तब से हर वर्ष 1 जुलाई को भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है।
अगली स्लाइड्स में जानिए इस दिन को मनाने का महत्व...
- राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाने का महत्व
डॅाक्टरों को सम्मान देने का दिन
- राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस डॅाक्टरों को सम्मान देने का दिन है। यह एक दिन डॅाक्टरों को समर्पित होता है। इस दिन हम डॅाक्टरों को सम्मान करने उनकी सराहना करते हैं। समाज में डॅाक्टरों को भगवान कहा जाता है। डॅाक्टर भगवान के समान ही हैं क्योंकि एक डॅाक्टर मरीज की हर संभव मदद करने का प्रयास करता है।
डॅाक्टरों के योगदान को याद करने का दिन
- भारत की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने में डॅाक्टरों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। अगर डॅाक्टरों का योगदान नहीं रहता तो हमारी स्वास्थ्य सुविधाएं आज इतनी बेहतर नहीं होती है। आज हमारे देश की स्वास्थ्य सुविधाएं काफी बेहतर हैं, जिसको बेहतर बनाने में डॅाक्टरों का बहुत बड़ा योगदान है। कोरोना के इस समय में हमारे देश की स्वास्थ्य सुविधाएं अच्छी नहीं होती तो देश के हालात और भी बुरे हो सकते थे।
हमारे जीवन में डॅाक्टरों की भूमिका को याद दिलाता है ये दिन
- राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के दिन का बहुत अधिक महत्व होता है। डॅाक्टर हमें कई तरहों की बीमारियों से बचाने का काम करते हैं। हमें ये दिन याद दिलाता रहता है कि हमारे जीवन में डॅाक्टरों की कितनी बड़ी भूमिका रहती है। आमतौर पर हर परिवार का एक फैमली डॅाक्टर होता है, इस दिन हमें अपने फैमली डॅाक्टर या जिस डॅाक्टर ने हमारा इलाज किया हो उनका धन्यवाद अवश्य करना चाहिए।