फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Mahashivratri 2026 Puja Samagri Check List In Hindi

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा की सम्पूर्ण सामग्री लिस्ट

Sat, 14 Feb 2026 03:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 14 Feb 2026 03:00 PM IST
सार

Mahashivratri Puja Samagri: 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन शिव पूजन के लिए सामग्री की पूरी लिस्ट बना लें, ताकि कोई भी सामान छूट न जाए।

विज्ञापन
Mahashivratri 2026 Puja Samagri Check List In Hindi
महाशिवरात्रि पूजा सामग्री - फोटो : adobe stock

विस्तार

Mahashivratri Puja Samagri 2026: महाशिवरात्रि का पावन पर्व भगवान शिव की आराधना का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन शिवलिंग का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक विशेष फलदायी माना जाता है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, रात्रि जागरण करते हैं और विधि-विधान से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं।

विज्ञापन


अक्सर पूजा के समय जल्दबाजी में कोई न कोई सामग्री छूट जाती है। इसलिए यहां हम आपके लिए महाशिवरात्रि पूजा सामग्री की पूरी और व्यवस्थित लिस्ट लेकर आए हैं, ताकि आप पहले से तैयारी कर सकें और बिना किसी बाधा के पूजा संपन्न कर सकें।
विज्ञापन

 

Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर घर बैठे करें 12 ज्योतिर्लिंगों के पवित्र दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

अभिषेक के लिए आवश्यक सामग्री

  • शुद्ध जल
  • गंगाजल
  • कच्चा दूध
  • दही
  • शहद
  • घी
  • शक्कर या मिश्री
  • गन्ने का रस (यदि उपलब्ध हो)

पंचामृत बनाने के लिए दूध, दही, घी, शहद और शक्कर का प्रयोग करें।


पूजन सामग्री

  • बेलपत्र (3 पत्तियों वाला)
  • धतूरा
  • भांग
  • आक का फूल
  • सफेद फूल
  • चंदन
  • रोली
  • अक्षत (चावल)
  • सुपारी
  • लौंग और इलायची
  • जनेऊ
  • नारियल
  • फल


दीप और धूप सामग्री

  • घी का दीपक
  • रुई की बत्ती
  • अगरबत्ती
  • धूप



वस्त्र और पूजन आसन

  • भगवान के लिए वस्त्र 
  • पूजा का साफ आसन
  • साफ सफेद या हल्के रंग के वस्त्र (स्वयं के लिए)



विशेष सामग्री रुद्राभिषेक के लिए

  • रुद्राक्ष माला
  • शिव चालीसा / रुद्राष्टक की पुस्तक
  • ताम्बे का लोटा
  • शंख
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed