फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   long hair without oil and shampoo

बाल लंबे और घने चाहिए, खाने पड़ेंगे कद्दू

Sun, 05 Mar 2017 02:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Sun, 05 Mar 2017 02:53 PM IST
विज्ञापन
long hair without oil and shampoo

अब आपको लंबे बाल करने के लिए अधिक मेहनत करने की जरुरत नहीं होगी, क्योंकि अब बिना तेल व शैंपू आदि के बिना ही आपके बाल दिन पर दिन बढ़ते जाएंगे और उसके लिए आपको कुछ खास नहीं बस अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में थोडे बहुत बदलाव करने होंगें।  लंबे बाल पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें :

विज्ञापन


कद्दू या अखरोट 

हमारे शरीर में नेचुरल तरीके से ओमेगा 3 प्रोड्यूस नहीं होता है। ओमेगा 3 फैटी एसिड बालों को और त्वचा को पोषित करने का काम करता है। इससे बालों की ग्रोथ पर भी असर पड़ता है। ऐसे में उन चीजों को खाना शुरू कर दें जिनमें ओमेगा 3 भरपूर मात्रा में मिलता हो। आप चाहें तो अपनी डाइट में अखरोट, फ्लैक्स सीड्स और कद्दू के बीज शामिल करके ओमेगा 3 की जरूरत को पूरा कर सकती हैं।
विज्ञापन


दाल

बालों के लिए प्रोटीन से बढ़कर कुछ भी नहीं। प्रोटीन न केवल बालों की ग्रोथ को प्रमोट करने का काम करता है बल्क‍ि उन्हें पोषण भी देता है। ऐसे में लंबे व घने बालों के लिए आज से ही अंडा, चिकन, मछली, दालें, दूध और उससे बने उत्पाद लेना शुरू कर दें। इन सभी चीजों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जिससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साबूत अनाज

जिंक बालों को भीतर से पोषित करने का काम करता है। अंडे और साबूत अनाज में भरपूर मात्रा में जिंक पाया जाता है। इसके अलावा खजूर में भी जिंक की अच्छी मात्रा पाई जाती है।

मूंगफली

सूखे मेवों में विटामिन बी7 भरपूर मात्रा में पाया जाता है। बालों को लंबा बनाने वाला ये एक जरूरी तत्व है। आप चाहें तो बादाम, अखरोट और मूंगफली खाकर इस आवश्यकता को पूरा कर सकती हैं। वैसे बाजार में इसके सप्लीमेंट्स भी मौजूद हैं।


संतरा या आंवला

विटामिन सी न केवल बालों के लिए जरूरी है बल्क‍ि ये शरीर के लिए भी एक आवश्यक तत्व है।ये कोलैजन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है। आप चाहें तो अपनी डाइट में संतरा, ब्रोकली, आंवला और दूसरे फलों को शामिल करके इस जरूरत को पूरा कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed