फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Lifestyle Hacks: Tips to Pack Warm Clothes to store damage free garam kapde pack karne ka tarika

Lifestyle Hacks: गर्म कपड़ों को पैक करते समय याद रखें ये बातें, अगले साल भी मिलेंगे नए जैसे

Tue, 18 Feb 2025 10:48 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 18 Feb 2025 10:48 AM IST
सार

कुछ आसान सुझावों को अपनाकर ऊनी या गर्म कपड़ों को लंबे समय तक नए जैसे और बिना किसी नुकसान के सुरक्षित रह सकते हैं। आइए जानते हैं गर्म कपड़ों को स्टोर करने के कुछ आसान और कारगर टिप्स।

विज्ञापन
Lifestyle Hacks: Tips to Pack Warm Clothes to store damage free garam kapde pack karne ka tarika
ऊनी कपड़ों को कैसे करें सुरक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

Lifestyle Hacks: सर्दियों का मौसम खत्म होते ही गर्म कपड़ों को सही तरीके से स्टोर करना बहुत जरूरी होता है, ताकि वे अगले साल भी नए जैसे बने रहें। अगर गर्म कपड़ों को बिना किसी सावधानी के रख दिया जाए, तो उनमें दुर्गंध, नमी या रोए आने की संभावना रहती है। इसलिए, उन्हें सही तरीके से पैक करना बहुत जरूरी है। कुछ आसान सुझावों को अपनाकर ऊनी या गर्म कपड़ों को लंबे समय तक नए जैसे और बिना किसी नुकसान के सुरक्षित रह सकते हैं। आइए जानते हैं गर्म कपड़ों को स्टोर करने के कुछ आसान और कारगर टिप्स।

विज्ञापन


कपड़ों को अच्छी तरह से साफ करें

  • कपड़े रखने से पहले सभी कपड़ों को अच्छी तरह से धोकर और सुखाकर रखें।
  • स्वेटर, जैकेट और ऊनी कपड़ों को ड्राई क्लीन कराएं।  
  • साधारण गर्म कपड़ों को हल्के डिटर्जेंट से धोकर अच्छी तरह सुखाएं।  
  • गंदे या पसीने से भरे कपड़े रखने पर बदबू और फंगस लग सकता है।  


सही तरीके से सुखाएं

  • कपड़ों में नमी बची रह गई तो उन में फंगस या दुर्गंध हो सकती है। 
  • कपड़ों को छायादार और हवादार जगह पर सुखाएं।  
  • तेज धूप में न रखें, वरना उनका रंग हल्का पड़ सकता है।  
  • पूरी तरह सूखने के बाद ही उन्हें पैक करें।  


सही तरीके से फोल्ड करें
  

  • ज्यादा जोर से मोड़ने या बेल्ट-चेन लगे कपड़ों को गलत तरीके से रखने से कपड़े खराब हो सकते हैं।
  • स्वेटर और जैकेट को हल्का मोड़कर स्टोर करें, ताकि उनकी फिटिंग खराब न हो।  
  • ऊनी कपड़ों को लटकाकर न रखें, इससे उनकी शेप बिगड़ सकती है।  


सही बैग या बॉक्स का करें इस्तेमाल

  • गर्म कपड़ों को सही तरीके से पैक करना बहुत जरूरी है।
  • प्लास्टिक बैग या पॉलीथिन में न रखें, इससे नमी आ सकती है।  
  • कॉटन बैग या सूती कपड़े में लपेटकर रखें, ताकि हवा पास होती रहे।  
  • वैक्यूम सील बैग भी एक अच्छा विकल्प है, इससे कपड़े सुरक्षित रहेंगे और कम जगह लेंगे।
  • कपूर या नीम की पत्तियां रख दें, यह कीड़ों को दूर रखेगा।  
  • बाजार में मिलने वाले नेफ्थलीन बॉल्स का भी उपयोग कर सकते हैं, लेकिन इसे सीधे कपड़ों पर न रखें।  


सही जगह पर स्टोर करें

  • कपड़ों को ऐसी जगह रखें जहाँ नमी या धूल न हो।
  • बंद अलमारी, बक्से या सूखे स्थान पर स्टोर करें। 
  • ज्यादा गर्म या बहुत ठंडी जगह पर कपड़े रखने से उनकी गुणवत्ता खराब हो सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed