फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   World Hindi Day 2019: Know when hindi diwas came into the existence and its importance in our life

वर्ल्ड हिंदी डे 2019: जानें कब से मना रहे हैं हम हिंदी दिवस, किस तरह हुई इस दिन की शुरुआत

Thu, 10 Jan 2019 11:12 AM IST
shubham लाइफ स्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफ स्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: shubham Updated Thu, 10 Jan 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
World Hindi Day 2019: Know when hindi diwas came into the existence and its importance in our life
hindi diwas
आज देशभर में वर्ल्ड हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। वैसे भाषा के लिए कोई एक दिन तय नहीं होता है, लेकिन हिंदी भाषा को सम्मान देते हुए एक दिन निर्धारित किया गया हैं।आप सभी को याद होगा कि हिंदी दिवस के दिन हम अपने स्कूल में सारे काम हिंदी में करते थे। ब्लैकबोर्ड पर तारीख से लेकर दिन तक सबकुछ हिंदी में लिखते थे। पर क्या आप जानते हैं कि कब से वर्ल्ड हिंदी दिवस को मनाने की की शुरुआत हुई है। 
विज्ञापन


जानें हिंदी दिवस का इतिहास
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने हिन्दी भाषा का महत्व बनाए रखने के लिए साल 2006 में प्रति वर्ष 10 जनवरी को हिन्दी दिवस मनाने की घोषणा की थी। विश्व में हिन्दी का विकास करने और एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर इसे प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दी सम्मेलनों की शुरुआत की गई और प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था।साथ ही आपको बता दें कि 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। बता दें कि इस दिन हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला था। तब से हर साल यह दिन 'हिंदी दिवस' के तौर पर मनाया जाता है। पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 में मनाया गया था। 
विज्ञापन


हिंदी दिवस से जुड़े रोचक इतिहास
साल 1918 में महात्मा गांधी ने हिंदी साहित्य सम्मेलन में हिन्दी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने को कहा था। इसे गांधी जी ने जनमानस की भाषा भी कहा था। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने कहा कि इस दिन के महत्व देखते हुए हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाए। 1954 में भारत सरकार ने हिंदी व्याकरण तैयार करने के लिए समिति का गठन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed