फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   know how should home decorate

किस कमरे के लिए कौन-सी खुशबू सही, आपके लिए जानना बेहद जरूरी, विकल्प भी देखिए

Sun, 06 Jan 2019 05:43 PM IST
कशिश मिश्रा रूपायन डेस्क
रूपायन डेस्क Published by: कशिश मिश्रा Updated Sun, 06 Jan 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
know how should home decorate
घर के हर कमरे के लिए एक अलग खुशबू हो तो घर हंसता है - फोटो : social media

घर के हर कमरे के लिए एक अलग खुशबू हो तो घर हंसता है। जिंदगी के मायने बदल जाते हैं । घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, तो क्या है आपके कमरे की खुशबू? खुशबू का हमारे जीवन में काफी महत्व है। महक ही वह चीज है, जो हमारी भावनाओं और व्यवहार को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है। एक बेहतरीन खुशबू आपके खराब मूड को खुशनुमा बना सकती है। एक कमरा जो ताजी खुशबू से भरा हो, आपके मूड को तुरंत तरोताजा कर देता है

विज्ञापन

know how should home decorate
किचन में पड़ी सब्जियों की महक से मूड खराब हो जाता है - फोटो : social media

कई बार घरों में जरूरत से ज्यादा चीजें और किचन में पड़ी सब्जियों की महक से मूड खराब हो जाता है। कई बार घर में जब मेहमान आते हैं, तो इस कारण आपको शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में कुछ फ्रैगरेंस के जरिए घर आए मेहमानों पर भी आप अच्छा इम्प्रेशन बना सकती हैं। पुराने समय में धूप, अगरबत्ती से लेकर अनेक चीजें घर को खुशबूदार बनाने के लिए जलाए जाते थे, लेकिन आजकल बाजार में सुखाए हुए फूल, डिफ्यूजर्स, कैंडल्स इत्यादि विकल्प उपलब्ध हैं, जो बिना किसी धुएं के आपके कमरे को भीनी-भीनी खुशबू से भर देते हैं। लेकिन इसके लिए यह जानना भी जरूरी है कि किस कमरे के लिए कौन-सी खुशबू सही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

know how should home decorate
लिविंग रूम एक ऐसी जगह है, जहां घर के सभी सदस्य एक साथ बैठते हैं - फोटो : social media

लिविंग रूम
लिविंग रूम एक ऐसी जगह है, जहां घर के सभी सदस्य एक साथ बैठते हैं। ऐसे में ताजगी भरी खुशबू जैसे ऐक्वा, सिट्रस, एप्पल टिकवुड, सिनमन, मोगरा, लैवेंडर और लाइट फ्लोरल अरोमा का इस्तेमाल कर सकती हैं। सूखे फूलों और फ्रैगरेंस डिफ्यूजर्स का इस्तेमाल करें। यदि मेहमान आने वाले हों, तो कमरे में लैवेंडर की ताजा स्टिक्स रखें।

विज्ञापन

know how should home decorate
दिन भर की भागदौड़ और थकान के बाद हर कोई अपने बेडरूम में चैन की नींद चाहता है - फोटो : social media

बेडरूम
दिन भर की भागदौड़ और थकान के बाद हर कोई अपने बेडरूम में चैन की नींद चाहता है। बेडरूम के माहौल को सुकून और ताजगी भरा बनाने के लिए सौम्य खूशबू का चयन करें। अरोमाथेरेपी वाले रूम फ्रेशनर माहौल को बेहतर बनाते हैं। इस रूम के लिए आप गुलाब या मीठे फलों वाली खुशबू को भी चुन सकती हैं। बाजार में कई खुशबूदार कैंडल्स आती हैं, जिससे आप अपने कमरे को महका सकती हैं। चाहें तो आप रीड डिफ्यूजर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

know how should home decorate
बच्चों के बेड रूम व स्टडी रूम में लैमन ग्रास रखना बहुत जरूरी है - फोटो : social media

स्टडी रूम

बच्चों के बेड रूम व स्टडी रूम में लैमन ग्रास रखना बहुत जरूरी है। इससे बने एसेंशियल ऑयल कीटाणुओं से लड़ने में मदद करते हैं। परीक्षा के दौरान इसका इस्तेमाल करना बहुत अच्छा रहता है। यह बच्चों की एकाग्र क्षमता को बढ़ाने का काम करता है। गेस्ट रूम में मस्की फ्रैगरेंस माहौल को सुकूनदेह और तरोताजा बनाने का काम करती है। वहीं गेस्ट को आपके घर में आराम महसूस हो, इसके लिए भी मस्की फ्रैगरेंस काफी बेहतरीन विकल्प है।

know how should home decorate
किचन में खुशबू बनाए रखना सबसे चुनौतीपूर्ण होता है - फोटो : social media

किचन

किचन में खुशबू बनाए रखना सबसे चुनौतीपूर्ण होता है। क्योंकि खानपान की ढेरों चीजें इस कमरे में मौजूद होती हैं, जो अलग-अलग तरह की महक कमरे में फैलाती है। किचन के लिए फूलों वाले एयर परफ्यूम्स का इस्तेमाल सबसे बेहतरीन विकल्प है।किचन के लिए फूड सेंटेड कैंडल बहुत अच्छी रहती हैं। इसमें एप्पल, कॉफी और वनीला जैसे फ्लेवर मौजूद हैं। डिफ्यूजर फ्रैगरेंस ऑयल को सोखकर हवा में खुशबू फैलाते हैं।

 

know how should home decorate
बाथरूम में खुशबू ऐसी हो, जो बदबू को हटा सके - फोटो : social media

बाथरूम
बाथरूम में खुशबू ऐसी हो, जो बदबू को हटा सके। इसलिए बाथरूम के लिए एक ऐसी खुशबू चुनें जो उसे खुशबूदार बनाने के साथ वहां की बदबू को खत्म करे। इसके लिए इनका प्रभावी और तीव्र होना बहुत जरूरी है। सिट्रस फ्रैगरेंस वॉशरूम और बाथरूम के लिए बिल्कुल सही विकल्प है। आप चाहें तो सॉल्ट्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आप लैमन और मिंट फ्लेवर वाली खुशबू का प्रयोग भी कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed