फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   janmashtami 2026 janmashtami jhula decoration ideas at home simple

जन्माष्टमी स्पेशल: बाल गोपाल का पालना कैसे सजाएं? असली फूलों से ऐसे करें झूले का श्रृंगार

Fri, 04 Sep 2026 10:38 AM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Fri, 04 Sep 2026 10:38 AM IST
सार

Janmashtami Jhula Decoration: आज देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में अगर आप नन्हे कान्हा का पालना ताजे फूलों से सजाना चाहते हैं तो यहां से उसके लिए आइडिया लें। 

विज्ञापन
janmashtami 2026 janmashtami jhula decoration ideas at home simple
बाल गोपाल का पालना कैसे सजाएं? - फोटो : AI

विस्तार

Janmashtami Jhula Decoration: जन्माष्टमी का त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन घरों और मंदिरों में कान्हा के लिए खास झांकी सजाने के साथ उनके पालने को भी खूबसूरती से सजाया जाता है। 
विज्ञापन


अगर आप इस बार जन्माष्टमी पर पालने को कुछ अलग और आकर्षक लुक देना चाहते हैं, तो आर्टिफिशियल फूलों की जगह असली और ताजे फूलों से सजावट कर सकते हैं। गेंदे, गुलाब, मोगरा, चमेली और रजनीगंधा जैसे फूल पालने की खूबसूरती बढ़ाने के साथ पूरे घर को भी मनमोहक खुशबू से भर देते हैं। फूलों की रंग-बिरंगी लड़ियां, छोटी-छोटी मालाएं और पंखुड़ियों से की गई सजावट कान्हा के पालने को बेहद खूबसूरत बना सकती है। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि इसके लिए आपको बहुत ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है। थोड़ी सी क्रिएटिविटी और सही फूलों के कॉम्बिनेशन से आप घर पर ही जन्माष्टमी की आकर्षक झांकी तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पालने के श्रृंगार के लिए फूलों के आइडिया
  • गेंदे के फूलों की माला: पीले और नारंगी गेंदे की मालाओं से पालने के चारों ओर बॉर्डर बनाएं। यह पारंपरिक और बेहद आकर्षक लगेगा।
  • गुलाब से रॉयल लुक: लाल, गुलाबी और सफेद गुलाब को छोटे-छोटे गुच्छों में लगाकर पालने के कोनों को सजाएं।
  • मोगरे की लड़ियां: मोगरे के छोटे फूलों की लड़ियां पालने पर लगाएं। इससे सजावट खूबसूरत दिखने के साथ सुगंधित भी रहेगी।
  • फूलों की छतरी: पालने के ऊपर गोल आकार में फूल लगाकर छोटी-सी फ्लोरल कैनोपी बनाई जा सकती है।
  • फूलों की पंखुड़ियों से सजावट: पालने के नीचे और आसपास गुलाब व गेंदे की पंखुड़ियों से सुंदर डिजाइन बनाएं।
  • मोरपंख और फूलों का कॉम्बिनेशन: कृष्ण जी से जुड़े मोरपंख को फूलों के साथ सजावट में शामिल करने से थीम और भी खूबसूरत लगेगी।
  • सफेद फूलों से मिनिमल लुक: सफेद मोगरा, चमेली या रजनीगंधा के साथ हल्की पीली रोशनी लगाकर सादगी भरा आकर्षक पालना तैयार कर सकते हैं।

सजावट को लंबे समय तक ताजा रखने का तरीका

असली फूलों की सजावट करते समय फूलों को जरूरत से ज्यादा पानी में न भिगोएं। फूलों को सजाने से कुछ समय पहले ही खरीदें और उन्हें ठंडी जगह पर रखें। पालने पर फूल लगाने के लिए पतली फ्लोरल वायर या धागे का इस्तेमाल किया जा सकता है, ताकि फूल सुरक्षित रहें और सजावट भी साफ-सुथरी दिखाई दे।

Also Read: जन्माष्टमी स्पेशल: जन्माष्टमी पर कान्हा को क्या भोग लगा सकते हैं?

Also Read: हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की.... जन्माष्टमी पर वायरल हो रहे हैं ये शुभ संदेश; यहां से करें डाउनलोड

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed