फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   How to remove mud dirt from Air Cooler Follow these Cleaning tips cooler me jami dhul mitti kaise saaf karen

Cleaning Tips: कूलर में जम गई है मिट्टी, इन तरीकों से करें साफ

Fri, 18 Apr 2025 03:42 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 18 Apr 2025 03:42 PM IST
सार

अगर आपके कूलर में भी मिट्टी जम गई है और गंदी बदबू आ रही है तो उसे आसान तरीकों से साफ  किया जा सकता है। यहां आपको कूलर में जमी मिट्टी साफ करने के लिए कुछ आसान टिप्स दिए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
How to remove mud dirt from Air Cooler Follow these Cleaning tips cooler me jami dhul mitti kaise saaf karen
कूलर को साफ करने के लिए टिप्स - फोटो : adobe

विस्तार

How to Clean Mud from Air Cooler: गर्मियों के मौसम में कूलर और एसी राहत दिलाने वाले उपकरण होते हैं। हर साल गर्मी आते ही एसी को सर्विस की जरूरत होती है, तो वहीं कूलर को सफाई की। गर्मियों में धूल भरी हवा के कारण घर के बाहर खिड़की पर लगा कूलर या कमरे में रखा मूविंग कूलर गंदा हो सकता है। कूलर में मिट्टी जम जाना सामान्य बात है। लेकिन कूलर में मिट्टी जमने के कारण उसमें न सिर्फ कूलिंग कम हो जाती है, बल्कि बदबू भी आने लगती है। ऐसे में अगर आपके कूलर में भी मिट्टी जम गई है और गंदी बदबू आ रही है तो उसे आसान तरीकों से साफ  किया जा सकता है। यहां आपको कूलर में जमी मिट्टी साफ करने के लिए कुछ आसान टिप्स दिए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


कूलर को करें डीप क्लीनिंग

कूलर को साफ करने से पहले इसका स्विच आफ करके प्लग निकाल दें। फिर बाहरी हिस्से को सूखे कपड़े से धूल और जमी हुई गंदगी को साफ करें। उसके बाद नम कपड़े में हल्का डिटर्जेंट मिलाकर कूलर के बाहरी हिस्से को अच्छी तरह से साफ कर लें।
विज्ञापन


वाटर टैंक को करें साफ

कूलर में पानी का टैंक लगा होता है, जो ठंडी हवा देने का काम करता है। अलग लंबे समय तक उसका इस्तेमाल नहीं हुआ है तो बैक्टीरिया व गंदगी जमा हो सकती है। इसे साफ करने के लिए एक लीटर पानी में आधा कप सफेद सिरका मिलाकर इस घोल से टैंक को धो लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


Beard Care: दाढ़ी धोते समय कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां ? हर लड़के को होनी चाहिए इसकी जानकारी



कूलर पैड्स को साफ करें

कूलर में ठंडी हवा उसके पैड्स या पैनल पर निर्भर करती है। अगर कूलर पैड्स गंदे हैं तो हवा में बैक्टीरिया और बदबू आने लगती है। इसे निकालकर हल्के गुनगुने पानी में सिरका या बेकिंग सोडा मिलाकर धो लें।

पंखे या ब्लेड करें साफ

कूलर के अंदर लगे पंखों पर धूल और मिट्टी को जम जाने से वह धीरे चलते हैं या कम हवा देते हैं। इसे मुलायम ब्रश या सूखे कपड़े से पंखे को साफ कर लें। अगर ग्रीसिंग की जरूरत हो तो मोटर में थोड़ा सा तेल लगाएं।


विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed