फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   How To Grow Green Coriander in pot Gamle me hra daniya kaise ugaye

गार्डनिंग टिप्स: बाजार से धनिया खरीदने की जरूरत होगी कम, गमले में ऐसे उगाएं ढेर सारा हरा धनिया

Sat, 17 Oct 2026 01:08 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 17 Oct 2026 01:08 PM IST
सार

Green Coriander Grow Tips: अगर आप घर की बालकनी या छत पर गमले में ढेर सारा हरा धनिया उगाना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ आसान गार्डनिंग टिप्स अपनाना जरूरी है।

विज्ञापन
How To Grow Green Coriander in pot Gamle me hra daniya kaise ugaye
गमले में ढेर सारा हरा धनिया कैसे उगाएं - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

How To Grow Green Coriander In Pot: हरा धनिया न सिर्फ खाने के स्वाद और खुशबू को बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन A, C और K के साथ आयरन, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल चटनी, सलाद, दाल और सब्जियों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। ऐसे में अगर आप घर की बालकनी में ताजा हरा धनिया उगाते हैं, तो जरूरत पड़ने पर इसे तोड़कर सीधे अपने खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको बाजार से बार-बार धनिया खरीदने की जरूरत भी कम पड़ेगी।

विज्ञापन


घर में ताजा हरा धनिया उगाने के लिए आपको बड़े बगीचे की जरूरत नहीं है। आप एक छोटे या मध्यम आकार के गमले में भी आसानी से हरे धनिये का पौधा लगा सकते हैं।  आइए जानते हैं, गमले में हरा धनिया उगाने के आसान तरीके।
विज्ञापन



धनिया के बीज बोने से पहले जरूर करें ये काम
विज्ञापन
विज्ञापन

 
  • घर में धनिया उगाने के लिए सबसे पहले गमले की मिट्टी तैयार करना जरूरी है।
  • मिट्टी अच्छी, भुरभुरी और उपजाऊ होनी चाहिए।
  • सामान्य मिट्टी में अच्छी तरह सड़ी हुई खाद के के साथ ही थोड़ी सी बालू भी मिला सकते हैं।
  • इससे मिट्टी ज्यादा भारी नहीं रहती और पानी आसानी से निकल जाता है।
  • जिससे पौधे की अच्छी ग्रोथ में मदद मिलती है।
  • गमले में नीचे की तरफ ड्रेनेज होल भी जरूर होने चाहिए, ताकि पानी जमा न हो। 


घर में रखे साबुत धनिये से उगाएं हरा धनिया
 
  • मिट्टी तैयार होने के बाद गमले में धनिया के बीज बोने की तैयारी करें।
  • इसके लिए अलग से महंगे बीज खरीदने की जरूरत नहीं है।
  • आप घर में मसाले के तौर पर रखे साबुत धनिये का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • साबुत धनिये को किसी हल्की चीज से दबाकर या हाथों से मसलकर दो हिस्सों में कर लें।
  • ध्यान रखें कि बीज केवल दो भागों में खुलें, उन्हें बहुत ज्यादा मसलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में न तोड़ें।
  • बीजों को बोने से पहले थोड़ी देर हल्के पानी में भिगोकर रखें।
  • इससे बीजों को अंकुरित होने में मदद मिल सकती है।


धनिया के बीजों को मिट्टी में ऐसे लगाएं
 
  • अब गमले में तैयार मिट्टी के ऊपर धनिए के बीजों को बराबर तरीके से बिखेर दें।
  • बीजों को मिट्टी में बहुत गहराई में दबाने की जरूरत नहीं होती।
  • इन्हें करीब आधा से एक इंच गहराई में हल्की मिट्टी से ढक सकते हैं।
  • इसके बाद गमले में हल्का पानी दें।
  • धनिए के पौधे को अच्छी रोशनी की भी जरूरत होती है।
  • गमले को बालकनी, छत या ऐसी जगह रखें, जहां पर्याप्त धूप आती हो। 


गमले में धनिया उगाते समय पानी देने का सही तरीका
 
  • धनिया उगाते समय पानी देने के तरीके पर खास ध्यान देना चाहिए।
  • गमले में कभी भी तेज धार से पानी नहीं डालना चाहिए।
  • इससे मिट्टी हिल सकती है और बीज अपनी जगह से निकल सकते हैं।
  • पानी देने के लिए फव्वारे या स्प्रे का इस्तेमाल करना बेहतर है।
  • पानी इतना ही दें कि मिट्टी में नमी बनी रहे।
  • जरूरत से ज्यादा पानी देने और गमले में पानी जमा होने से पौधा खराब हो सकता है। 
 


अगर धनिया के बीज सही तरीके से बोए जाएं और पानी देने से लेकर पौधों की देखभाल तक का ध्यान रखा जाए, तो करीब 20 से 22 दिनों में गमले में हरा धनिया तैयार होने लगता है। जब पौधों की पत्तियां अच्छी तरह विकसित हो जाएं, तो आप जरूरत के हिसाब से उन्हें ऊपर से काटकर इस्तेमाल कर सकती हैं। इस तरह घर की बालकनी में उगा ताजा धनिया आपकी रसोई में आसानी से उपलब्ध रहेगा।


किचन टिप्स: आटा लंबे समय तक खराब न हो, इसके लिए क्या करें?


क्लीनिंग टिप्स: किचन सिंक से आती है बदबू? इन घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed