Get Rid Of Ants: गर्मियों में चींटियों ने बना लिया है घर में डेरा, छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय
How to get rid of Ants in Home: अगर आप भी घर में चींटियों के आने से परेशान हैं तो कुछ आसान और असरदार घरेलू उपाय अपनाकर चींटियों से छुटकारा पा सकते हैं। यहां चींटियों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय बताए जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
How to get rid of Ants in Home : गर्मी के मौसम में अक्सर घरों में चींटियों का डेरा लग जाता है। इस दौरान रसोई, बालकनी और मीठी चीजों के पास चींटियां रेंगती नजर आ जाती हैं। चींटिया झूंड के साथ होती हैं, जिससे छुटकारा पाना आसान नहीं होता। जगह-जगह चींटियां नजर आने लगें तो समस्या हो सकती हैं। अगर आप भी घर में चींटियों के आने से परेशान हैं तो कुछ आसान और असरदार घरेलू उपाय अपनाकर चींटियों से छुटकारा पा सकते हैं। यहां चींटियों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय बताए जा रहे हैं। आपकी रसोई में रखी कुछ सस्ती चीजे चींटियों को घर से दूर भगा सकती हैं।
घर से चींटियों को भगाने के असरदार घरेलू उपाय
सिरका और पानी का स्प्रे
एक कटोरी में बराबर मात्रा में सफेद सिरका और पानी मिलाएं। इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरें। मिश्रण को चींटियों के रास्तों, कोनों और दरारों पर छिड़कें। सिरके की गंध से चींटियां भाग जाती हैं।
Tips To Clean Pressure Cooker: तले से काला हो गया है कुकर तो चुटकियों में करें इसे साफ
नींबू का रस या छिलका
नींबू का रस पानी में मिलाकर सफाई करें या इसके छिलकों को चींटियों के आने-जाने के रास्ते पर रख दें। नींबू की तेज खुशबू चींटियों को दूर रखती है।
दालचीनी पाउडर
जहां-जहां चींटियां दिखें, वहां दालचीनी का पाउडर छिड़क दें। इसकी खुशबू और तेल चींटियों को भटकने नहीं देता।
बोरिक पाउडर और चीनी का मिश्रण
बोरिक पाउडर में थोड़ी सी चीनी मिलाएं और इसे चींटियों के रास्ते में रखें। चींटियां इस मिश्रण को ले जाकर खा लेंगी और धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी। हालांकि अगर घर में पालतू जानवर हों या छोटे बच्चे हों तो यह उपाय अपनाने से बचें।
अंडे उबालने का सही तरीका हर किसी को पता होना चाहिए
पुदीना
पुदीने को पानी में उबाल लें। इस पानी को स्प्रे बोतल में भर लें और जहां चींटियां आती हों, वहां छिड़काव करें। यह चींटियों को दूर भगाने में कारगर है।
नमक या हल्दी छिड़कें
घर में दीवार पर दरारों, खिड़कियों या दरवाज़े के पास नमक या हल्दी छिड़कने से चींटियां नहीं आतीं।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|