फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   how to check windows 11 support or not This tool will tell you about this

काम की खबर: क्या आपके कंप्यूटर में चलेगा Windows 11? ये टूल बताएगा आपको इस बारे में

Wed, 29 Sep 2021 03:49 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 29 Sep 2021 03:49 PM IST
सार

कई लोग इस बात को लेकर काफी उत्सुक दिख रहे हैं कि उनके पुराने पीसी में क्या विंडोज 11 चलेगा या नहीं? इसी सिलसिले में आज हम आपको एक टूल के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता लगा सकते हैं कि आपका कंप्यूटर विंडोज 11 के लिए उपयुक्त है या नहीं। ये टूल आपको इस बारे में विस्तृत जानकारी देगा।

विज्ञापन
how to check windows 11 support or not This tool will tell you about this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

लंबे समय से इंतजार में रहे विंडोज 11 को 5 अक्तूबर के दिन लांच किया जाएगा। विंडोज के इस नए वर्जन को लेकर देश दुनिया में कई लोग काफी उत्साहित थे। वे काफी दिनों से इसका इंतजार कर रहे थे। हालांकि उनका ये इंतजार पांच अक्तूबर के दिन खत्म होने जा रहा है। माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 11 को इसी दिन लॉन्च करेगा। इस बीच कई लोग इस बात को लेकर काफी उत्सुक दिख रहे हैं कि उनके पुराने पीसी में क्या विंडोज 11 चलेगा या नहीं? इसी सिलसिले में आज हम आपको एक टूल के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता लगा सकते हैं कि आपका कंप्यूटर विंडोज 11 के लिए उपयुक्त है या नहीं। ये टूल आपको इस बारे में विस्तृत जानकारी देगा। इस टूल का नाम Windows 11 pc health check है। आइए आपको बताते हैं कि इस टूल का उपयोग कैसे करना है?

विज्ञापन

विंडोज 11 के ऑफिशियल रिलीज से पहले ही माइक्रोसॉफ्ट ने Windows 11 pc health check टूल को फिर से लोगों के लिए उपलब्ध कर दिया है। इस टूल की मदद से आपको इस बारे में पता चल जाएगा कि आप अपने पुराने वर्जन को विंडोज 11 में अपग्रेड कर सकेंगे या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए सबसे पहले आपको इस टूल को अपने कंप्यूटर में डाउनलोड करना होगा। इसे डाउनलोड करने के लिए आप https://aka.ms/GetpcHealthCheckApp पर विजिट करें। इस लिंक को सर्च करते ही आपकी फाइल डाउनलोड हो जाएगी। 

विज्ञापन

फाइल डाउनलोड होने के बाद इसे अपने पीसी में इंस्टॉल करें। इस बीच स्क्रीन पर कुछ इंस्ट्रक्शन आएंगे। उसे पढ़ कर आपको क्लिक करना होगा। कुछ मिनटों के बाद जब ये टूल आपके पीसी में इंस्टॉल हो जाएगा तो उसे ओपन करें।  

इस बीच डिस्पले पर चेक नाउ का ऑप्शन दिखेगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको ये पता चल जाएगा कि आपका पीसी Windows 11 के लिए उपयुक्त है या नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed