फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Holi 2025 Shopping List Essential items to buy for Festival Holi Ke Liye Zaroori Samaan jaane vivaran

Holi 2025 Shopping List: होली में किन चीजों की पड़ सकती है जरूरत, बना लें खरीदारी की लिस्ट

Wed, 12 Mar 2025 10:49 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 12 Mar 2025 10:49 AM IST
सार

अगर आप यह सारी चीजें पहले से खरीद लेंगे, तो होली का त्योहार बिना किसी परेशानी के पूरे आनंद और मस्ती के साथ मना सकेंगे। 

विज्ञापन
Holi 2025 Shopping List Essential items to buy for Festival Holi Ke Liye Zaroori Samaan jaane vivaran
होली की खरीदारी - फोटो : Adobe

विस्तार

Holi 2025 Shopping List: होली का त्योहार रंगों, मस्ती और स्वादिष्ट पकवानों का उत्सव होता है। इसे पूरी खुशी और मजे के साथ मनाने के लिए पहले से जरूरी चीजों की खरीदारी कर लेना बेहतर होता है। अगर आप ने होली की तैयारियांं शुरू कर दी है तो त्योहार के लिए जरूरी सामान की ये लिस्ट खरीदारी करते समय आपका काम आ सकती है। अगर आप यह सारी चीजें पहले से खरीद लेंगे, तो होली का त्योहार बिना किसी परेशानी के पूरे आनंद और मस्ती के साथ मना सकेंगे। 

विज्ञापन


रंग और गुलाल

प्राकृतिक और हर्बल गुलाल , पानी वाले रंग (अगर इस्तेमाल करना चाहें) , बच्चों के लिए सुरक्षित रंग और पिचकारियां।

पारंपरिक पकवानों की सामग्री

  • गुजिया बनाने के लिए खोया, मैदा, चीनी, ड्राई फ्रूट्स।
  • ठंडाई के लिए दूध, बादाम, सौंफ, केसर, इलायची, गुलाब  
  • दही भल्ले तैयार करने के लिए उड़द दाल, दही, मसाले  
  • पापड़ी चाट बनानी हो तो मैदा, आलू, चटनी  
  • होली के लिए मिठाइयां जैसे रसगुल्ला, जलेबी, बेसन लड्डू  
  • नमकीन स्नैक्स जैसे मठरी, चकली, नमकपारे और सेव 
  • सौंफ, इलायची, लौंग
  • ड्राई फ्रूट्स 


सुरक्षा से जुड़ी चीजें

  • त्वचा और बालों की सुरक्षा के लिए नारियल तेल या सरसों का तेल  
  • यूवी प्रोटेक्शन वाला सनस्क्रीन  
  • होठों के लिए लिप बाम  
  • आंखों के लिए धूप का चश्मा (गुलाल से बचाने के लिए)  
  • सफेद या हल्के रंग के कपड़े (जो होली खेलने के लिए सही हों)  


सफाई और देखभाल से जुड़ी चीजें

  • गीले और सूखे वाइप्स  
  • फेसवॉश और माइल्ड साबुन  
  • शैम्पू और कंडीशनर  
  • नेल पॉलिश रिमूवर (रंग हटाने के लिए)  
  • पुराना तौलिया और हैंड वॉश  


सजावट का सामान

  • रंग-बिरंगी होली थीम वाली सजावट  
  • DJ या स्पीकर (म्यूजिक के लिए)  
  • होली पार्टी के लिए फूलों की पंखुड़ियां  
  • वाटरप्रूफ कवर और प्लास्टिक शीट (फर्नीचर बचाने के लिए)  

होली पर खुद के लिए नए कपड़े, परिवार के अन्य सदस्यों या बच्चों के लिए कपड़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed