फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Hindi Diwas 2021 14 september Know All About History And Significance

Hindi Diwas 2021: 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? जानिए इसका इतिहास और महत्व

Sun, 12 Sep 2021 02:05 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 12 Sep 2021 02:05 PM IST
सार

हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को इस बात से रूबरू कराना होता है कि जब तक वे पूरी तरह से हिंदी का उपयोग नहीं करेंगे, तब तक हिंदी भाषा का विकास नहीं हो सकता है।

विज्ञापन
Hindi Diwas 2021 14 september Know All About History And Significance
हिंदी दिवस 2021 - फोटो : Pixabay/Amarujala

विस्तार

हिंदी दुनिया की प्रमुख भाषाओं में से एक है। तभी तो हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है, जबकि भारत में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। 14 सितंबर एक ऐसा दिन होता है, जब हिंदी न बोलने वाले लोग भी हिंदी को याद कर लेते हैं। दरअसल, देश में अंग्रेजी भाषा के बढ़ते चलन और हिंदी की अनदेखी को रोकने के लिए ही यह दिवस मनाया जाता है। महात्मा गांधी ने हिंदी को जनमानस की भाषा कहा था और इसे देश की राष्ट्रभाषा भी बनाने को कहा था। इसके अलावा कई साहित्यकारों ने भी इसको लेकर अथक प्रयास किए, लेकिन इसे राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं मिला। हालांकि इसे भारत की राजभाषा जरूर माना गया। 

विज्ञापन


कब हुई हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत? 

14 सितंबर, 1949 को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया था। बाद में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की सरकार ने इस एतिहासिक दिन के महत्व को देखते हुए हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। हालांकि आधिकारिक रूप से पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था। 
विज्ञापन


हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य क्या है? 

हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को इस बात से रूबरू कराना होता है कि जब तक वे पूरी तरह से हिंदी का उपयोग नहीं करेंगे, तब तक हिंदी भाषा का विकास नहीं हो सकता है। इसीलिए 14 सितंबर को हिंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी सरकारी कार्यालयों में अंग्रेजी के स्थान पर हिंदी का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और क्या होता है हिंदी दिवस पर? 

हिंदी दिवस पर हिंदी के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार समारोह का आयोजन भी किया जाता है। हिंदी से जुड़े कई पुरस्कार हैं, जिसमें राष्ट्रभाषा कीर्ति पुरस्कार और राष्ट्रभाषा गौरव पुरस्कार शामिल हैं। राष्ट्रभाषा गौरव पुरस्कार जहां लोगों को दिया जाता है, वहीं राष्ट्रभाषा कीर्ति पुरस्कार किसी विभाग या समिति आदि को दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed