फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   yummy corn palak tikki recipe

कार्न पालक टिक्की: हेल्थ और टेस्ट का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है ये डिश, मिनटों में ऐसे बनाएं

Sun, 09 Dec 2018 08:20 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 09 Dec 2018 08:20 AM IST
विज्ञापन
yummy corn palak tikki recipe
palak corn tikki - फोटो : instagram
कई बार जब कभी आप बाजार जाते होगे तो टिक्की को देखकर ही मुंह में पानी आ जाता होगा, लेकिन फिर डाइटिंग का सोचकर आप अपना विचार बदल लेते होंगे। आज हम आपको एक ऐसी डिश बताएंगे, जो टेस्ट के साथ-साथ हेल्दी भी होगी। घर में कोई मेहमान आ रहा हो या बच्चों के लिए कुछ स्पेशल बनाना हो, इस डिश को आप किसी को भी खुश करने के लिए बना सकती हैं।
विज्ञापन


आइए जानते हैं कार्न पालक टिक्की बनाने का सबसे आसान तरीका-

कॉर्न पालक टिक्की बनाने की सामग्री

कॉर्न- 1/2 कप
पालक- 4 पत्ते
आलू - 2 ऊबले हुए
अदरक- 1 चम्मच बारीक कटी हुई
हरी मिर्ची- 1 चम्मच बारीक कटी हुई
नमक- स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर- 1/2 चम्मच
चाट मसाला- 1/2 चम्मच
ब्रेड क्रम्स- 1/2 कप
मकई के दाने- 1 चम्मच
तेल- 2 चम्मच

 
विज्ञापन
विज्ञापन

yummy corn palak tikki recipe
palak corn tikki - फोटो : instagram
कॉर्न पालक टिक्की बनाने का तरीका

कॉर्न पालक की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सी जार में आधा कप मकई के दाने और ऊबले हुए पालक के पत्ते डालकर पेस्ट तैयैर कर लें। अब एक कटोरे में 2 उबले हुए आलूओं को मैश करें और फिर इसमें नमक, लाल मिर्ची पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, चाट मसाला, ब्रेड क्रम्स और मिक्सी में पीसा पेस्ट को मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें।

अब इस पेस्ट को हाथ में लेकर इसकी टिक्की बनाएं और इसे प्लेट में रखते जाएं। दूसरी तरफ एक पैन में 3 चम्मच तेल डालें और एक-एक करके उसमें टिक्की डालकर शैलो फ्राई करें। दोनों तरफ से टिक्की को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करना है। आपकी टिक्की बनकर तैयार हैं। अब आप इसे हरी चटनी या फिर इमली की चटनी के साथ सर्व करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed