फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   why dental checkup is necessary

'क्लोजअप स्माइल' से कतराते हैं तो अपनाएं ये उपाय

Wed, 12 Dec 2012 11:03 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 12 Dec 2012 11:03 AM IST
विज्ञापन
 why dental checkup is necessary

क्या आप भी अपनी दांतों की परेशानी के चलते 'क्लोजअप स्माइल' देने से कतराते हैं? अगर ऐसा है तो जरा ध्यान दें कि आप अपने दांतों की देखभाल किस तरह करते हैं।

विज्ञापन


सिर्फ दो समय ब्रश करना ही दांतों से संबंधित सभी समस्याओं का हल नहीं है बल्कि साल में एक बार दांतों की जांच भी जरूरी है। डेंटल चेकअप क्यों जरूरी है, आइये जानें -
विज्ञापन


उपचार से बेहतर है बचाव

उपचार से बेहतर बचाव है। यह कहावत जीवन में कितनी प्रासंगिक है ये तो हम सभी जानते हैं। ऐसे में किसी बीमारी का इंतजार किए बगैर आप अगर नियमित रूप से दांतों का चेकअप कराते रहेंगे तो को भी समस्या अपने शुरुआती दौर में ही आपके सामने आ जाएगी। जैसे दांतों में कैविटी से लेकर कैंसर जैसे गंभीर रोगों का प्रारंभिक चरण में पता चल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि मसूड़ों के रोग दूर
बढ़ती उम्र में दांत गिरने की सबसे बड़ी वजह है मसूड़ों से संबंधित रोग। कई बार मसूड़ों में संक्रमण के कारण दांत गिरने शुरू हो जाते हैं और सही समय पर उनकी जानकारी न हो पाने से इस संक्रमण को रोकना संभव नहीं हो पाता है। वहीं दांतों की क्लीनिंग और चेकअप को अगर सही समय पर करवाया जाए तो इस समस्या से छुटकारा पाने में आसानी होगी।

सांस की बदबू से छुटकारा
चिकित्सकों का मानना है कि कई बार हम सांस की बदबू की अनदेखी कर देते हैं, वह दरअसल दांतों की बीमारी के लक्षण भी हो सकते हैं। अगर आप सही समय पर अपना डेंटल चेकअप कराते हैं तो आपको सही समय पर अपनी समस्या का पता तो लग ही जाएगा, साथ ही सांसों की बदबू से भी छुटकारा पाने में आसानी होगी।  
   
दूसरे रोगों से भी जुड़े हैं तार

दांतों की दिक्कत न सिर्फ मुंह की समस्या है बल्कि हृदयाघात और दूसरे स्ट्रोक का भी इससे संबंध है। चिकित्सकों की राय की समय से अगर दांतों का चेकप कराया जाए तो इन रोगों का पता भी सही समय पर लग जाएगा। तो सेहतमंद जीवन के लिए साल में एक बार डेंटल चेकप तो जरूरी करवाएं।


क्लोजअप स्माइल
डेंटल चेकप के दौरान अगर आप दांतों की पॉलिशिंग कराते हैं तो आपके चमकदार दांतों से आपकी मुस्कान में भी चार चांद लगेंगे। खासतौर पर, तंबाकू या सिगरेट पीने वाले लोगों के लिए तो दांतों की पॉलिशिंग और भी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed