फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   which food trends and what will be the taste of this year

इस साल क्या रहेगा स्वाद का हाल?

Sat, 27 Jan 2018 10:18 AM IST
पुष्पेश पंत
पुष्पेश पंत Updated Sat, 27 Jan 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
which food trends and what will be the taste of this year
food
हर नए साल के स्वागत में दावतों का दौर गर्म होता है और हममें से अधिकांश यह जानने को बेचैन होने लगते हैं कि आगे क्या कुछ हमारी जुबान को लुभाने के लिए प्रकट हो सकता है? हकीकत यह है कि आजकल बहूत कम लोग यह तय करते हैं कि वह क्या खाएंगे? ‘हमारी पसंद’ तय करते हैं, मशहूर हस्ती के अवतार में पेशेवर बावर्ची, बड़े पैमाने पर नए दौर के आकर्षक डिब्बे या बोतल में बंद झटपट खाए जा सकने वाले पदार्थ बनाने वाली बड़ी कंपनियां। 
विज्ञापन


एवं वह ताराछाप रेस्तरां और अपूर्ण सड़क छाप ढाबे, छोटे शहरों और गुमनाम कस्बों में हम आंख मूंद कर भरोसा करते हैं। कपड़ों और हिंगलिश बोली के चालू मुहावरों की तरह खाने-पीने के फैशन भी तेजी से बदलते रहे हैं। अत: भविष्यवाणी करना जोखिम का काम है पर फिर भी- हमारी राय में इस साल टेलिविजन और यू ट्यूब पर प्रसारित खाने के कार्यक्रम- राज रसोई और मास्टर शेफ सरीखे दर्शकों का सामान्य ज्ञान बढ़ाने के साथ-साथ उनको दिखलाए व्यंजनों को आजमाने के लिए प्रेरक का काम करेंगे। अपने देसी खाने की गौरव गाथा सुन नई पीढ़ी, फिरंगी फास्ट फूड के तिलिस्म से छुटकारा पाने की दिशा में बढ़ेगी।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में नौजवान पीढ़ी पारंपरिक वर्जनाओं के बारे में तर्कसंगत तरीके से सोचना शुरू करेगी और भारतीय रसोई की भुला दी गई विरासत को अपनाएगी। खाने की गुणवत्ता के बारे में सतर्कता बरतेगी। इस दिशा में एफएसएसआई का योगदान उल्लेखनीय है। नुक्कड़ के खोमचे की चाट से मंदिर के प्रसाद और लंगर तक मशीनीकरण बढ़ रहा है। कुुदरती रंग गंध तथा स्वाद कृत्रिम को पटकनी देते नजर आते हैं। नमक और चीनी के दूरगामी नुकसान जगजाहिर है। हृदय रोग, रक्तचाप, मधुमेह की आशंका के कारण खानपान में संतुलन और परहेज बढ़ेगा। इसके साथ ही मोटे अनाज बाजरा, रागी और कच्ची घानी के तेलों का इस्तेमाल बढ़ेगा। 

बाबा रामदेव के आलोचक भी यह नकार नहीं सकते की कुदरती, स्वास्थ्यप्रद भोजन के बारे में नागरिकों को पतंजलि समूह ने जागरूक बनाया है। खालिस पदार्थ अभी महंगे पहुंच के बाहर लगते हैं, पर जैसे-जैसे इनकी मांग बढ़ेगी कीमतें गिरने लगेंगी। लोग लेबल पढ़ कर ही कुछ खाएंगे पिएंगे।

 

झक मारकर ही सही, सभी बहूराष्ट्रीय कंपनियों को अपने उत्पाद भारतीय ग्राहक के स्वादानुसार बदलने पड़े हैं- मैकडोनाल्ड हो या पिज्जा वाले। सबने आलू टिक्की और पनीर टिक्के के सामने घुटने टेके हैं। इस साल यह प्रवृत्ति और तेज होगी। दक्षिण भारतीय और पूर्वोत्तर के व्यंजन दूसरे सूबों तक पहुंच रहे हैं। यह तंदूरी मुर्ग, बटर चिकन, दाल बुखारा के बुढ़ापे को रेखांकित कर नए ‘नौजवान’ देसी  विदेशी पकवानों के लिए राह बनाएंगे। बिहारी, नागा, असमी के साथ थाई और भूमध्यसागरीय और मैक्सिको का जायका हिंदुस्तान के कई कस्बों तक पहुंचेगा, ऐसा हमारा मानना है।

घर के खाने का रूपांतर तेज होगा। सिर्फ उपकरणों की वजह से नहीं पर तरह-तरह की सब्जियों, फलों तथा पहले से कटे साफ किए मांस-मछली जैसे उत्पादों के सुलभ होने की वजह से भी। फ्यूजन धीरे-धीरे रेस्तरां और होटल से चल कर घरों में दाखिल होगा। खाना-पकाना कभी महिलाओं की ही जिम्मेदारी समझा जाता था। इस साल पुरुष रसोई में कड़छी चलाना  शर्मनाक नहीं समझेंगे। 
विज्ञापन

‘हमारी पसंद’ तय करते हैं मशहूर हस्ती के अवतार में पेशेवर बावर्ची, जिनके ऊपर हम आंख मूंद कर भरोसा कर लेते हैं. लेकिन अब जायका बदेलगा। दक्षिण और पूर्वोत्तर के व्यंजन भी अब दूसरे सूबों तक पहुंचेंगे। झक मारकर ही सही, सभी बहूराष्ट्रीय कंपनियों को अपने उत्पाद भारतीय ग्राहक के स्वादानुसार बदलने पड़े हैं- मैकडोनाल्ड हो या पिज्जा वाले। सबने आलू टिक्की और पनीर टिक्के के सामने घुटने टेके हैं। वहीं, असमी भोजन के साथ थाई, भूमध्यसागरीय और मैक्सिको का जायका  हिंदुस्तान के कई कस्बों तक पहुंचेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed