{"_id":"fdc47d1763f750a5018d5f218da4cce9","slug":"wearing-tight-belt-can-cause-throat-cancer","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइट बेल्ट पहनने का यह नुकसान जानते हैं आप?","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
टाइट बेल्ट पहनने का यह नुकसान जानते हैं आप?
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 03 Oct 2013 01:07 PM IST
विज्ञापन
आपकी तोंद पर पैंट टिकी रहे इसके लिए क्या आप अक्सर बहुत टाइट बेल्ट पहनते हैं? अगर ऐसा है तो यह आदत आपको गले के कैंसर का मरीज बनाने के लिए काफी है।
विज्ञापन
हाल में एक स्कॉटिश शोध के अनुसार, जो लोग अधिक टाइट बेल्ट पहनते हैं, उन्हें गले के कैंसर का रिस्क अधिक रहता है। ग्लासगो और स्ट्रैथक्लाइड यूनिवर्सिटी और सदर्न जनरल अस्पताल के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में यह माना है।
विज्ञापन
मोटापे का यह फायदा नहीं जानते हैं आप?
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने 24 प्रतिभागियों पर किए अपने अध्ययन में पाया कि अधिक वजन वाले लोग, जो बेल्ट टाइट पहनते हैं, एसिड रिफलक्स की समस्या से अधिक परेशान रहते हैं और उनके पेट का एसिड ऑस्फेगल ग्रंथि को प्रभावित करता है जिससे उन्हें गले के कैंसर का रिस्क अधिक होता है।
शोधकर्ता प्रोफेसर कैनेथ मेककॉल के अनुसार, ''बहुत अधिक मोटे लोग जो बेल्ट बहुत टाइट पहनते हैं, उनके पेट और भोजन की नली के वॉल्व बीच में दबाव पड़ता है और एसिड ऊपर की ओर आ जाता है। अधिक समय तक इस स्थिति से गले में कैंसर का रिस्क अधिक होता है।''
शोधकर्ताओं ने यह भी माना कि अब अन्य प्रकार के कैंसर की अपेक्षा इस कैंसर के मामले अधिक तेजी से बढ़ रहे हैं। एसिड रिफलक्स की वजह से ऊपर पहुंचा एसिड गले की कोशिकाओं को नष्ट करता है जिससे ये कोशिकाएं कैंसर में तब्दील हो सकती हैं।