फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   waistline size effects lifespan

लंबी उम्र की चाहत है तो आजमाएं यह उपाय

Tue, 09 Sep 2014 01:25 PM IST
Updated Tue, 09 Sep 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
waistline size effects lifespan

लंबी उम्र की ख्वाहिश रखते हैं तो इसके लिए अपनी बढ़ती कमर पर ध्यान देना शुरू कर दें। डेली मेल प्रकाशित नए शोध में शोधकर्ताओं ने लंबी उम्र का नया फार्मूला खोज निकाला है।

विज्ञापन


लंदन की सिटी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर माना है कि जिन लोगों की कमर का साइज उनकी कुल लंबाई से आधा होता है, उनकी उम्र अधिक होती है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, शोधकर्ताओं ने इस फार्मूले को सभी उम्र, लिंग और देशों के लोगों के लिए कारगर माना है।

पुरुषों और महिलाओं की कमर का साइज

waistline size effects lifespan

शोधकर्ताओं ने 30,000 लोगों पर 20 साल तक किए गए अपने अध्ययन में महिलाओं और पुरुषों पर अलग-अलग उदाहरण दिए।

उनके अनुसार, कोई सामान्य पुरुष जिसकी आयु 30 साल हो और लंबाई 5 फुट 10 इंच (70 इंच) हो, उसकी कमर का साइज किसी भी कीमत पर 35 इंच से अधिक नहीं होना चाहिए।

वहीं 30 साल की आयु वाली 5 फीट 4 इंच लंबी महिलाओं की कमर का साइड 32 इंच या इससे कम ही होना चाहिए।

उन्होंने माना कि शारीरिक बनावट के कारण पुरुषों और महिलाओं का वेस्ट साइज अलग-अलग हो सकता है पर इसका पैमाना नहीं।

मोटापा क्यों है खतरनाक?

waistline size effects lifespan

शोधकर्ताओं ने अपने शोध में माना है कि लोवर रिब्स और हिप बोन के बीच के हिस्से में अधिक फैट्स होने के कारण, सांस लेने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इससे जीवनकाल और वजन का संबंध स्थापित होता है।

शोधकर्ता डॉ. र्मागेरेट एश्वेल ने संडे टाइम्स को बताया, ''अपनी उम्र बढ़ाने के लिए यह आसान सा उपाय है जिसे कोई भी अपने घर पर ही परख सकता है। शरीर के मध्य भाग में जमा फैट्स कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज और दिल के रोगों का कारण हो सकता है।''

अब अगर आप भी लंबी उम्र की ख्वाहिश रखते हैं तो अपनी कमर का साइज लंबाई के आधा ही रखें और अगर ज्यादा है तो अभी से कम करने का प्रयास शुरू कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed