{"_id":"a1d45ff80fc8cdbbf433c97b89e423de","slug":"ultraviolet-exposure-harms-fertility","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रजनन क्षमता के लिए है बड़ा है यह खतरा","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
प्रजनन क्षमता के लिए है बड़ा है यह खतरा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 20 Mar 2014 01:16 PM IST
विज्ञापन
हाल में हुए एक शोध की मानें तो महिलाओं की प्रजनन क्षमता के लिए एक चौंकाने वाले खतरे का पता चला है।
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया के शोध की मानें तो धूप में मौजूद अल्ट्रावॉयलेट किरणें महिलाओं की प्रजनन क्षमता को बुरी तरह प्रभावित करते हैं।
पढ़ें - मुंहासे हो या माहवारी, गर्भनिरोधक दवाओं के चौंका देंगे ये फायदे
क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के शोध की मानें तो धूप में मौजूद अल्ट्रावॉयलेट किरणें फोलेट के स्तर को घटाती हैं।
शोधकर्ताओं ने 18 से 47 साल तक की 45 महिलाओं पर अध्ययन किया और पाया कि धूप के अधिक संपर्क में आने के बाद उनके शरीर में फोलेट का स्तर 20 प्रतिशत तक घट गया।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी माना कि सुबह 10 बजे से लेकर शाम तीन बजे तक अल्ट्रावॉयलेट किरणों का रिस्क सबसे अधिक होता है इसलिए इस समय बाहर निकलना सबसे अधिक खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
यह शोध फोटोकेमेस्ट्री एंड फोटोबायोलॉजी जर्नल में प्रकाशित हुआ है।