फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   try besan gatta raita recipe this summer season in hindi

एक सा रायता खाकर हो चुके हैं बोर तो बनाइए स्वादिष्ठ बेसन गट्टे का रायता 

Sat, 24 Apr 2021 08:48 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 24 Apr 2021 08:48 AM IST
विज्ञापन
try besan gatta raita recipe this summer season in hindi
बेसन गट्टे का रायता - फोटो : Social Media

गर्मियों में अक्सर हमारे लंच को रायता पूरा करता है। रायता खाने से पेट में गर्मी नहीं होती है लेकिन एक सा रायता खा-खाकर घर के सदस्य बोर भी होने लगते हैं इसलिए बहुत जरूरी है कि रायते में कुछ नया ट्राय किया जाए। यह रायता बड़ों और बच्चों, दोनों को ही बहुत पसंद आता है। हालांकि इसे बनाने में थोड़ा समय जरूर लगता है लेकिन इसका स्वाद लाजवाब होता है। आइए जानते हैं रायता बनाने की विधि एवं सामग्री। 

विज्ञापन

सामग्री-

1 कप दही

1 कप बेसन

आधा कप चीनी

काजू- बादाम

2 चम्मच किशमिश

2 चम्मच चिरौंजी

आधा चम्मच जीरा पाउडर

सफेद- काला नमक स्वादानुसार

बनाने का तरीका-
बेसन गट्टे का रायता बनाने के लिए बेसन का घोल बनाएं, उसमें नमक मिलाएं। गैस पर गर्म होने के लिए तेल रखें। जब तक यह गाढ़ा न हो तब तक चलाते रहिए। थोड़ी देर बाद गैस बंद कर दीजिए, इसे ठंडा होने दीजिए। इसके छोटे- छोटे पीस काट लीजिए। एक बर्तन में दही और चीनी मिलाइए। बेसन के यह पीस दही में डाल दीजिए। इसमें किशमिश, काजू, बादाम एवं चिरौंजी भी डाल दीजिए। ऊपर से जीरा और थोड़ा काला नमक डालकर सर्व करें। 

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed