{"_id":"53161076423df40a37060e7bc494aab5","slug":"touchscreen-smartphones-child-growth","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के लिए स्मार्टफोन का बड़ा है यह नुकसान","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
बच्चों के लिए स्मार्टफोन का बड़ा है यह नुकसान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 25 Nov 2013 02:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्टफोन और टचस्क्रीन गैजेट्स के इस दौर में अगर आप अपने बच्चे को कम उम्र में ही फोन या टैबलेट पकड़ाकर 'सुपर स्मार्ट' बनाना चाहते हैं तो यह उसके विकास के लिए गंभीर खतरे की वजह हो सकता है।
विज्ञापन
बच्चों को बोतल से दूध पिलाने का है नुकसान
विज्ञापन
हाल में हुए एक शोध में माना गया है कि टचस्क्रीन फोन के बहुत अधिक इस्तेमाल बच्चों के हाथ और उंगलियों के विकास के लिए नुकसानदायक हो सकता है। मैरीलैंड के लर्निंग एंड थेरेपी कॉर्नर के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में यह माना है।
विज्ञापन
'थ्री इडियट्स' के अंदाज में बच्चा पैदा करने की नई तकनीक!
शोधकर्ता लिंडसे मरज़ोली के अनुसार, ''टचस्क्रीन के बहुत अधिक इस्तेमाल से बच्चों के हाथों की मांसपेशियों पर गलत प्रभाव पड़ता है, खासतौर पर दो साल से कम उम्र के बच्चों की सेहत के लिए यह बेहद नुकसानदायक है।''
उनका मानना है कि लंबे समय से बच्चों को हम कलम या खिलौनों का अभ्यास कराते आ रहे हैं जिसके उनके हाथ और उंगलियां अभ्यस्त हैं। साथ ही, इनसे मांसपेशियों की कसरत होती है जबकि टचस्क्रीन गैजेट्स का इस्तेमाल इस मामले में घाटे का सौदा है।
हालांकि इसके अधिक इस्तेमाल से बच्चों को आगे चलकर किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इस बारे में वे अभी और अध्ययन करके ही कुछ कह सकते हैं।