फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   tomatoes can cut cancer risk in women

टमाटर खाने से महिलाओं को होगा यह बड़ा फायदा

Mon, 23 Dec 2013 12:32 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 23 Dec 2013 12:32 PM IST
विज्ञापन
tomatoes can cut cancer risk in women

डाइट में टमाटर न सिर्फ स्वाद और सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि महिलाओं के लिए इसके सेवन का बड़ा फायदा सामने आया है। हाल में हुए एक शोध में माना गया है कि मेनोपॉज के बाद महिलाओं के लिए टमाटर का अधिक सेवन ब्रेस्ट कैंसर के रिस्क को कम करता है।

विज्ञापन


पढ़ें - ब्रेस्ट कैंसर की यह वजह चौंकाएगी आपको
विज्ञापन


न्यूजर्सी की रटगर यूनिवर्सिटी के शोध में माना गया है कि डाइट में अधिक टमाटर के सेवन से महिलाओं के हार्मोन्स पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और यह फैट्स और शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें - कामेच्छा बढ़ाने से लेकर जवां त्वचा तक, चुकंदर के कई हैं फायदे


शोधकर्ता एडाना लानोस के अनुसार, ''शोध में हमने पाया कि बहुत अधिक टमाटर, अगर महिलाएं कम समय के लिए भी खाएं तो इससे उन्हें बहुत फायदा मिलता है। इसमें मौजूद लाइकोपीन नामक तत्व महिलाओं के लिए कैंसर से बचाव में मदद करता है।''

शोध के दौरान महिलाओं को दो समूहों में बांटा गया। दस सप्ताह तक एक समूह को टमाटर की अधिकता वाली डाइट और दूसरे समूह को सोया उत्पादों की अधिकता वाली डाइट का सेवन कराया गया।

शोधकर्ताओं ने पाया कि सोया उत्पादों की अपेक्षा टमाटर की अधिकता वाली डाइट के सेवन से महिलाओं का ब्लड शुगर लेवल और फैट का स्तर नौ प्रतिशत तक कम हुआ और ब्रेस्ट कैंसर से बचाव वाला हार्मोन - एडीपोनेक्टिन का स्तर बढ़ा।

यह शोध क्लीनिकल एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed