{"_id":"b57ef2a4-1ccf-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"tips-to-prevent-bad-breath","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसों की दुर्गंध से परेशान हैं तो अपनाएं ये उपाय","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
सांसों की दुर्गंध से परेशान हैं तो अपनाएं ये उपाय
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 23 Oct 2012 10:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या सांसों की दुर्गंध आपको हर खास मौके पर शर्मसार करती है? हम इस समस्या के बारे में भले ही किसी से चर्चा करें या न करें लेकिन इससे छुटकारे के लिए कारगर उपायों की तलाश हमें जरूर होती होगी। क्या आप भी ऐसी ही किसी समस्या से जूझ रहे हैं?
विज्ञापन
दरअसल, सांसों में दुर्गंध की समस्या की वजह अक्सर मुंह में मौजूद बैक्टारिया होते हैं। ऐसे में कुछ ऐसे प्राकृतिक उपाय हैं जिनकी मदद से न सिर्फ सांसों की बदबू से छुटकारा पाया जा सकता है बल्कि मुंह के इन बैक्टीरिया को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है।
विज्ञापन
चबाएं पुदीने के पत्ते
पुदीने के पत्ते बेहतरीन माउथ फ्रेशनर हैं जिनसे आप मिनटों में सांसों की दुर्गंध से छुटकारा पा सकते हैं। पुदीने के पत्ते न सिर्फ आपकी सांसों की दुर्गंध दूर करेंगे बल्कि आपको तरोताजा रखेंगे। इनमें मौजूद क्लोरोफिल सांसों की दुर्गंध को तेजी से रोकने में सहायक है।
विज्ञापन
जीभ की रखें सफाई
चिकित्सकों का मानना है कि मुंह की सफाई तब तक पूरी नहीं मानी जाती है जब तक जीभ की सफाई न हो। कई बार भोजन के बाद कुछ बारीक कण जीभ पर लगे रह जाते हैं जिन्हें अगर सही तरीके से साफ न करें तो भी सांसो से दुर्गंध आती है। ऐसे में ब्रश करते वक्त रोज जीभ को टंग क्लीनर से जरूर साफ करें जिससे सांसों की दुर्गंध और मुंह के संक्रमण से बचाव हो सके।
नमकीन पानी से गार्गल
पानी में नमक घोलकर गरारे करने से मुंह के बैक्टीरिया समाप्त हो जाते हैं और मुंह में मौजूद भोजन के बारीक कण निकल जाते हैं। हल्के गुनगुने पानी में एक चम्मच नमक मिलाएं और रोज ब्रश करने के बाद नमकीन पानी से गार्गल करें।
बेकिंग सोडा है मददगार
बेकिंग सोडा के वैसे तो कई फायदे हैं लेकिन एक फायदा यह भी है कि इसके उपयोग से सांसों की दुर्गंध दूर होती है। इसमें मौजूद हाइड्रोजन पेरोक्साइड मुंह में मौजूद बैक्टेरिया समाप्त करता है। आप टूथ पेस्ट से ब्रश करने के बाद एक बार बेकिंग सोडा से ब्रश करेंगे तो भी सांसों की बदबू से दूर रहेंगे।
विटामिन सी युक्त फलों का सेवन
विटामिन सी युक्त फल जैसे संतरे, मौसमी, गाजर आदि के सेवन से भी मुंह में मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। इनसे न सिर्फ सांसों की दुर्गंध दूर होती है बल्कि ओरल हेल्थ से संबंधित कई समस्याओं में ये लाभदायक हैं।