फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   tips to control craving

क्या आपको अक्सर बेवजह भूख लगती है?

Tue, 21 Jan 2014 11:55 AM IST
हिना खन्ना/अमर उजाला, दिल्ली
हिना खन्ना/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 21 Jan 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
tips to control craving

पेट में चूहे दौड़ रहे हैं? अरे नहीं भई, ये आपके हंगर हार्मोन्स हैं, जो आपको कुछ खाने के लिए उकसा रहे हैं। इनके नाम हैं ग्रेलिन, कोर्टिसोल और लेप्टिन। जब भी आपका पेट खाली होता है, ये हार्मोन आपको सूचना देना शुरू कर देते हैं।

विज्ञापन


पढ़ें - इन 5 डाइट में छिपी शक्कर के बारे में नहीं जानते होंगे आप
विज्ञापन


अच्छी बात यह है कि इन्हें आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है और आप ज्यादा खाने से बच सकते हैं।

पूरी नींद, कम फैट
यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में किए गए एक शोध के अनुसार एक रात भी पर्याप्त नींद न ले पाना ग्रेलिन के स्तर को बढ़ा सकता है। इससे भूख बढ़ जाती है। हो सकता है कि हर रात आप पूरे सात घंटे की नींद न ले पाएं, लेकिन अगर आप अपनी भूख कम करना चाहते हैं तो पर्याप्त नींद को नजरअंदाज न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेवक्त न लगे भूख
तला भोजन खाने की बजाय कच्चे फल और सब्जियों का सेवन करें। हेल्दी फूड ग्रेलिन को बढ़ने से रोकता है। यह वसा की मात्रा को स्टोर करता है। इससे आपको वक्त-बेवक्त भूख लगने की समस्या नहीं होती और आप फैटी फूड का सेवन करने से बच जाते हैं।


हार्मोन्स देते हैं मस्तिष्क को संदेश
आपको भूख लगती है। आप कुछ खाते हैं और भूख खत्म हो जाती है। इस दौरान शरीर में एक सूचना प्रक्रिया भी चलती है, जिसके बारे में हमें पता नहीं होता।

भोजन का सेवन करने के बाद हमारा शरीर भूखा नहीं रहा यह बात मस्तिष्क तक पहुंचाने में हार्मोन्स को 20 मिनट का समय लगता है। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि भोजन धीरे-धीरे खाना चाहिए।

खाने पर न जाए ध्यान
दिमाग को शांत रखें। तनाव न सिर्फ इच्छाशक्ति को कमजोर करता है बल्कि कोर्टिसोल के स्तर को भी बढ़ाता है। इस वजह से भी ज्यादा भूख लगती है।

जब भी बेचैनी हो, तो व्यायाम करें, गहरी सांस लें, संगीत सुने, किसी दोस्त से बात करें। तनाव में ऐसा कोई भी पसंदीदा कार्य करें जो आपका ध्यान खाने से हटा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed