यूरिन इंफेक्शन से दूर रखेंगे ये सुपर फूड्स, ट्राई करके देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके लिए पानी तो कारगर है ही लेकिन आप दूसरी चीजों से भी इस समस्या से निजात पा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- पथरी से छुटकारा दिलाता है प्याज, ऐसे करें इस्तेमाल
ब्लूबेरी
ब्लूबेरी में फाइबर, पोटेशियम, विटामिन सी होता है जो यूरीन इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। इसमें 85% पानी होता है। इसका एक कप सेवन ही फायदेमंद होता है। इसे खाने से विटामिन के और मैग्नीज भी शरीर को मिलता है।
अनानास का जूस करेगा मदद
अनानास
अनानास का जूस शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने में मदद करता है। इसमें विटामिन सी, बी1, बी6, कॉपर, पोटेशियम, फॉस्फोरस और फाइबर होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद ब्रोमेलेन एंजाइम यूरीन इंफेक्शन के बैक्टीरिया को दूर रखता है। रोज एक गिलास अनानास का जूस पीने से फायदा होगा।
धनिया बीज हैं कारगर
धनिया बीज
ये यूरीन इंफेक्शन से लड़ने में काफी हद तक कारगर है। इसके लिए एक चम्मच धनिया बीज को एक गिलास पानी के साथ उबाल लें और दिन में तीन से चार बार इसका इस्तेमाल करें। इसमें मौजूद पोटेशियम और फाइबर के अलावा ऐसे तत्व होते हैं जो दर्द में आपको राहत दिलाते हैं। साथ ही ये पाचन के लिए भी अच्छा है।
यूरेथ्रा से दूर रखता है आंवला
आंवला
रोज 50 ग्राम आंवला रस के साथ 30 ग्राम शहद मिलाकर दिन में तीन बार इसका सेवन करें। आंवला में विटामिन सी होता है जो यूरेथ्रा से आपको दूर रखता है इससे इंफेक्शन की संभावना कम हो जाती है। इसे गर्म करने पर भी विटामिन सी खत्म नहीं होता।