बची हुई ब्रेड से बनाएं टेस्टी 'ब्रेड पोहा', स्वाद ऐसा कि लोग भी पूछेंगे रेसिपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाम के समय चाय के साथ कुछ न कुछ खाने का दिल करता है, लेकिन रोज-राज फास्ट फूड खाना तो सही नहीं होता। ऐसे में आप घर पर भी कुछ बनाने का ट्राई कर सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे मिनटों में टेस्टी ब्रेड पोहा बनाने की आसान रेसिपी।
6 से 8 ब्रेड स्लाइस
आधी कटोरी मूंगफली का दाना
छोटा कटा प्याज
छोटा कटा टमाटर
2 हरी मिर्च
एक नींबू
एक छोटा चम्मच जीरा
सौंफ
एक छोटा चम्मच राई
एक चम्मच हल्दी और धनिया
लाल मिर्च और नमक स्वाद अनुसार
-सबसे पहले टमाटर और हरी मिर्च को अच्छी तरह से धोकर काटे लें। इसी के साथ ही ब्रेड की स्लाइस को हाथ से छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
-अब कढ़ाही में तेल डालकर गर्म होेने के लिए छोड़ दें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा, राई और सौंफ का छौंक लगाएं।
-इसके बाद कढ़ाही में प्याज डालें और लाल होने तक भूनें। अब इसमें कटे टमाटर, मूंगफली के दाने डालें और चला लें।
-भूनने के बाद इसमें सारे मसाले डालें और ढक कर टमाटर गलने दें। जब टमाटर पक जाए तो उसमें ब्रेड के टुकड़े डालें और ब्रेड का पोहा तैयार।