{"_id":"9777f240-77ee-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"swine-flu-symptoms-and-prevention","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू से बचाव की करें पुख्ता तैयारी","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
स्वाइन फ्लू से बचाव की करें पुख्ता तैयारी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 16 Feb 2013 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दियों के जाते-जाते स्वाइन फ्लू का संक्रमण एक बार फिर जोर मार रहा है। अब तक इस मौसम में देश में स्वाइन फ्लू के 500 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। चिकित्सकों का मानना है कि अगर थोड़ी सावधानी बरती जाए तो इस संक्रमण से बचने में आसानी हो सकती है।
विज्ञापन
यह एक श्वास का रोग है जो इन्फ्लुएंजा वायरस एच1 एन1 के कारण होता है, इसी वजह से इसे स्वाइन फ्लू कहते हैं। वैसे तो यह वायरस पहले सूअरों में ही संक्रमण फैलाते था लेकिन पिछले कुछ सालों से इस संक्रमण के मामले हमारे बीट तेजी से बढ़े हैं।
विज्ञापन
पहचानें स्वाइन फ्लू के लक्षण
यह वैसे तो साधारण फ्लू की तरह ही होता है लेकिन अगर अधिक समय तक आपको ये समस्याएं हों तो इन लक्षणों को पहचानें और तुरंत उपचार करवाएं। इसके प्रमुख लक्षण हैं।
विज्ञापन
- खांसी, सर्दी, जुकाम व नाक बहना।
- सांस लेने में बहुत अधिक तकलीफ होना।
- बहुत अधिक कमजोरी, बेचैनी व चिड़चिड़ापन महसूस होना।
- आलस आना या बेहोश हो जाना।
- लंबे समय तक तेज बुखार रहना।
- छाती, गले या पेट में दर्द होना ।
- गले में खराश या उल्टी-दस्त की शिकायत।
- शरीर पर रैशेज होना।
- भूख न लगना और कफ बनना।
ऐसे करें बचाव
- बार-बार हाथों से आंखों, नाक व मुंह को न छुएं।
- स्वाइन फ्लू के रोगी से दो से तीन मीटर की दूरी बनाकर रखें।
- बार-बार हाथ धोते रहें।
- तबियत खराब होने पर घर पर आराम करें और डॉक्टरी इलाज करवाएं।
- खांसते या छींकते वक्त मुंह पर रुमाल रखना न भूलें।
- भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
- घर व आस-पास की जगहों की सफाई पर ध्यान दें।