फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   summer chutney brinjal recipe traditional dish

बैंगन का भर्ता तो कई बार खाया होगा, अब चखें खट्टी-मीठी चटनी

Tue, 11 May 2021 10:18 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 11 May 2021 10:18 AM IST
विज्ञापन
summer chutney brinjal recipe traditional dish
Brinjal

बैंगन की सब्जी से लेकर भर्ता तक तो आपने कई बार खाया होगा। लेकिन इस बार बैंगन की चटनी बनाकर ट्राई करें। साउथ इंडियन घरों में तैयार होने वाली इस चटनी का स्वाद आप को भी जरूर पसंद आएगा। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगी बैंगन की चटनी।

विज्ञापन

 

बैंगन की चटनी बनाने की सामग्री-
-4 कप (चकोर पीस में कटे) बैंगन
-3 टेबल स्पून कनोला ऑयल
-2 टी स्पून कलौंजी
-2 टी स्पून जीरा
-1/4 कप कढ़ीपत्ता
-1 1/2 कप टमाटर
-2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
-2 टी स्पून हल्दी
-स्वादानुसार नमक
-3/4 कप चीनी
-1 कप सिरका

बैंगन की चटनी बनाने का तरीका-
बैंगन की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले ऑयल को गर्म करके उसमें कलौंजी और जीरा डालें। जब यह चटकने लगे तो इसमें करीपत्ते के साथ टमाटर डालकर एक मिनट के लिए भूनें। अब लाल मिर्च, हल्दी, नमक और चीनी डालकर चलाते हुए इसमें बैंगन डालकर 3 से 4 मिनट पकाएं। अब इसमें सिरका डालकर आंच धीमी करके 2-3 मिनट के लिए ढककर पकाएं। इसके बाद चटनी को एक बार चलाते हुए इसमें डाले गए मसाले भी चेक करके उसे आंच से हटाकर ठंडा होने पर सर्व करें।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed