{"_id":"7fc7e81d4357540d38005fe0fb9c11ea","slug":"spices-can-cut-sodium-intake","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाने में मसाले का का ऐसा फायदा नहीं जानते होंगे आप","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
खाने में मसाले का का ऐसा फायदा नहीं जानते होंगे आप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 21 Mar 2014 01:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चटपटा मसालेदार भोजन न सिर्फ आपकी जुबान के लिहाज से स्वादिष्ट है बल्कि सेहत के लिहाज से भी इसके कई फायदे हैं। हाल में हुए शोध की मानें तो भोजन में मसाले का इस्तेमाल सोडियम के स्तर को बढ़ने से रोकता है जिससे हड्डियों से लेकर ब्लड प्रेशर तक कई रोगों से बचाव हो सकता है।
विज्ञापन
पढ़ें - शहद के सेवन का यह फायदा नहीं जानते होंगे आप
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के शोधकर्ताओं की मानें तो डाइट में मसाले के इस्तेमाल से नमक का स्तर संतुलित होता है जिससे शरीर में सोडियम की मात्रा कम होती है।
विज्ञापन
शोध के दौरान 20 सप्ताह तक 55 लोगों के भोजन, कैलोरी और सेहत पर अध्ययन किया गया और पाया गया कि शरीर में सोडियम का मुख्य स्रोत नमक ही है।
शोधकर्ता चेरल एंडरसन के अनुसार, ''खानपान में मौजूद पोषक तत्वों पर अपने अध्ययन में हमने पाया कि मसाले का सही मात्रा में सेवन शरीर को सोडियम की अधिकता से बचाया जा सकता है।''
यह शोध सैन फ्रांसिस्को में हुए अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के सम्मेलन में प्रस्तुत किया गया है।