फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   soybean can be helpful in treating HIV infection

अब एचआईवी संक्रमण का नया उपचार!

Wed, 31 Jul 2013 12:19 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 31 Jul 2013 12:19 PM IST
विज्ञापन
soybean can be helpful in treating HIV infection

वैज्ञानिकों ने एचआईवी संक्रमण की रोकथाम की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अमेरिका के जॉर्ज मैसन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने सोयाबीन में मौजूद जेनिस्टेन नामक तत्व का पता लगाया है जिसकी मदद से एचआईवी को कोशिकाओं में फैलने से रोका जा सकता है।

विज्ञापन


शोधकर्ताओं का मानना है कि सोयाबीन में मौजूद जेनिस्टेन कोशिकाओं की ऊपरी परत पर ही एचआईवी को प्रवेश करने से रोक सकता है। यह कोशिकाओं के बीच सिग्नल का काम करता है जिससे कोशिकाएं अपनी संरचना बदल लेंगी और वायरस उनमें नहीं प्रवेश कर सकेगा।
विज्ञापन


शोधकर्ता युंताओ वू इस बारे में बताते हैं, 'वायरस से सीधे लड़ने के बजाय जेनिस्टेन कोशिकाओं में मिलकर संक्रमण को रोकने का काम करता है और इसकी प्रणाली अब तक इस्तेमाल में लाने जाने वाली दवाओं से बहुत अलग है। यही वजह है कि यह एचआईवी को प्रतिरोधी नहीं होने देगा।' युंताओं और उनकी टीम इस उपलब्धि से इतनी उत्साहित है कि अगर उनके इस शोध को हरी झंडी मिल जाए तो इस दिशा में वे एचआईवी की दवा पर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हां, अगर आप यह सोच रहे हैं कि सोयाबीन अधिक मात्रा में खाने से एचआईवी नहीं होगा तो ऐसा नहीं है। शोधकर्ताओं का मानना है कि ऐसा कतई नहीं है कि सोयाबीन या इससे बने उत्पाद अधिक मात्रा में खाने से एचआईवी से बचाव संभव है। जेनिस्टेन सोयाबीन के अलावा दूसरे पौधों में भी हो सकता है।


शोधकर्ताओं का मानना है कि यह शोध अभी अपने प्रारंभिक चरण में है और सोयाबीन में मिले जेनिस्टेन का प्रभावी तरीके से इस्तेमाल किस तरह किया जा सकता है, इसे लेकर अभी अधिक अध्ययन की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed