कमर दर्द से लेकर कैंसरः गलत ब्रा पहनने के कई हैं नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार में मौजूद तमाम फैंसी और स्टाइलिश ब्रा दिखने में कितने भी स्टाइलिश लगें लेकिन इनका चुनाव जब शरीर की आवश्यकता के हिसाब से न हो तो यह महिलाओं के लिए सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सबब हो सकता है।
जानिए, गलत साइज की ब्रा महिलाओं के लिए सेहत से जुड़ी किन बड़ी समस्याओं की वजह हो सकती है।
ब्रेस्ट में गांठ का मतलब ब्रेस्ट कैंसर ही नहीं, ये भी हैं खतरे
ब्रेस्ट में दर्द
बहुत अधिक टाइट ब्रा का चुनाव कई बार ब्रेस्ट में दर्द की वजह हो सकता है। लगातार ब्रेस्ट में हल्का दर्द रहे तो ब्रा का साइज बदलने का सही समय है।
पढ़ें, पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर!
कमर दर्द
कई बार गलत साइज की ब्रा की वजह से कमर दर्द की समस्या बढ़ जाती है। गलत साइज की ब्रा की वजह से शरीर का पॉश्चर गलत रहता है जिससे कमर पर प्रभाव पड़ता है।
फिगर बिगड़ना
बाजार में बिकने वाली तमाम तरह की स्टाइलिश ब्रा ब्रेस्ट को सपोर्ट नहीं दे पाती हैं जिससे उनके आकार और साइज में बदलाव होता है और फिगर जल्दी खराब हो सकता है।
कंधे और गले में दर्द
गलत साइज की ब्रा पहनने से कंधों और गर्दन में भी दर्द उठ सकता है। ब्रा की टाइट स्ट्रिप कंधों पर दबाव बनाती हैं जिससे पॉश्चर गलत होता है और कंधे व गर्दन के हिस्से में दर्द बढ़ जाता है।
ब्रेस्ट कैंसर
गलत साइज की ब्रा पहनने का दुष्परिणाम महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के रूप में भी भुगतना पड़ सकता है। इससे ब्रेस्ट में रक्त का प्रवाह अवरोधित होता है जिससे ब्रेस्ट कैंसर की आशंका बढ़ जाती है।