{"_id":"875b4d09e8cce4b5a31e445a824325f5","slug":"short-height-associated-with-chromosomes","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे कद के पीछे बड़ा है यह राज","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
छोटे कद के पीछे बड़ा है यह राज
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 11 Feb 2014 08:12 AM IST
विज्ञापन
छोटे कद के लोगों के लिए हाल में हुए एक शोध में नई जानकारी सामने आई है। यूनिवर्सिटी ऑफ हेलिंस्की के शोधकर्ताओं की मानें तो छोटे कद, बीएमआई और रक्त संचार के पीछे एक्स क्रोमोजोम को जिम्मेदार माना है।
विज्ञापन
पढ़ें - पुरुषों से कहीं अधिक महिलाओं में है यह रिस्क
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ऑफ हेलिंस्की के शोधकर्ताओं ने उत्तरी यूरोप के 25,000 लोगों पर किए गए अध्ययन में माना है कि पुरुषों और महिलाओं के छोटे कद के पीछे एक्स क्रोमोजोम जिम्मेदार है।
विज्ञापन
शोधकर्ता तारू तुकायनेन के अनुसार, ''एक्स क्रोमोजोम को लेकर हमने मानव शरीर के लिए बड़ी उपलब्धि हासिल की है।''
शोधकर्ताओं ने आईटीएम2ए नामक जीन को लंबाई बड़ने से संबंधित माना है। शोधकर्ताओं ने इसे छोटे कद के लिए जिम्मेदार माना है।
इतना ही नहीं, शोध में यह भी पाया गया है कि महिलाओं में दो एक्स क्रोमोजोम होते हैं यानी उनमें मौजूद आईटीएम2ए जीन भी दोगुना होता है, इसलिए महिलाएं औसतन पुरुषों से कद में छोटी होती हैं।
यह शोध पीएलओएस जेनेटिक्स जर्नल में प्रकाशित हुआ है।