फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   sarso ki Saag And Makke Ki Roti Recipe in hindi

Saag-Makke Ki Roti Recipe: मक्के की रोटी और साग बनाने का सही तरीका, खाकर आ जाएगा मजा

Mon, 18 Nov 2024 02:12 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 18 Nov 2024 02:12 PM IST
सार

सर्दियों के मौसम में मक्के की रोटी और सरसों का साग लोगों को खाना काफी पसंद आता है। इसी के चलते आज हम आपको मक्के की रोटी और सरसों का साग बनाना सिखाने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
sarso ki Saag And Makke Ki Roti Recipe in hindi
मक्के की रोटी और साग - फोटो : instagram

विस्तार

Saag And Makke Ki Roti Recipe: सर्दियों का मौसम आते ही खाने-पीने में बदलाव हो जाता है। इस मौसम में बाजारों में तमाम सब्जियां आने लगती हैं, जो खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देती हैं। गाजर, मटर, मेथी, गोभी से लेकर सरसों, चने और बथुआ का साग भी इस मौसम में बाजारों में मिलने लगता है।

विज्ञापन


सब्जियां तो बनाना आसान ही होता है लेकिन जब बारी आती है साग बनाने की तो ये काम लोगों को काफी कठिन लगता है। ऐसे में आज हम यहां आपको आसान विधि से मक्के की रोटी और सरसों का साग बनाना बताएंगे। ताकि आप सर्दियों की शुरुआत से ही अपने परिवारवालों को साग बनाकर खिला सकें।
विज्ञापन


इसे आमतौर पर गुड़ और मक्खन के साथ परोसा जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। सरसों का साग स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक होता है। ऐसे में इसके सेवन से आपका शरीर भी दुरुस्त रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

sarso ki Saag And Makke Ki Roti Recipe in hindi
मक्के की रोटी और साग - फोटो : instagram

मक्के की रोटी बनाने का सामान

- मक्के का आटा - 2 कप
- पानी - आवश्यकतानुसार
- नमक - स्वाद अनुसार
- घी या तेल 

विधि

मक्के की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले मक्के के आटे में नमक डालें और धीरे-धीरे पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें। अब इस आटे को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि आटा सेट हो जाए। अब गीले हाथों से आटे की लोइयां बनाएं और हर लोई को बेलन से बेल लें। अगर बेलते समय आटा चिपक जाए, तो थोड़ा सूखा मक्का आटा छिड़क सकते हैं। तवा गरम करें और रोटी को तवे पर डालकर दोनों ओर अच्छे से सेंकें। ये रोटी गरमा गर्म ही अच्छी लगेगी।

sarso ki Saag And Makke Ki Roti Recipe in hindi
मक्के की रोटी और साग - फोटो : Freepik.com

सरसों का साग बनाने का सामान

- सरसों के पत्ते - 2 कप 
- पालक के पत्ते - 1 कप 
- बथुआ के पत्ते - 1/2 कप 
- हरी मिर्च - 2-3 
- अदरक - 1 इंच 
- लहसुन - 4-5 कलियां 
- प्याज - 1 
- टमाटर - 2 
- नमक - स्वाद अनुसार
- हल्दी पाउडर - 1/2 टीस्पून
- जीरा - 1/2 टीस्पून
- मक्खन - 2 बड़े चम्मच
- तेल - 1-2 बड़े चम्मच

sarso ki Saag And Makke Ki Roti Recipe in hindi
मक्के की रोटी और साग - फोटो : instagram
विधि

साग बनाने के लिए सबसे पहले सरसों के पत्तों को अच्छे से धोकर बारीक काट लें। उबालने के बाद एक पैन में पानी उबालें और उसमें सरसों, पालक और बथुआ के पत्ते डालकर 5-7 मिनट तक उबालें। फिर इन्हें ठंडा कर के पीस लें। इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गरम करें, उसमें जीरा डालें। फिर अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और प्याज डालकर भूनें।

अब जब प्याज हल्का भूरा हो जाए, तब टमाटर डालें और पकने दें। अब पीसा हुआ साग, नमक, हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। इसे धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक पकने दें, ताकि सारे मसाले अच्छे से साग में मिल जाएं। आखिरी में मक्खन डालकर अच्छे से मिला लें। साग को उबालने के दौरान बीच-बीच में चलाते रहें ताकि यह जलने न पाए। बनने के बाद इसे गरमा गरम रोटी के साथ परोसें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed