{"_id":"b59ecadf9b6d29637bfe774295e87fde","slug":"room-temperature-link-up-with-obesity","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपके दफ्तर में छिपी है मोटापे की वजह","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
आपके दफ्तर में छिपी है मोटापे की वजह
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 24 Jan 2014 08:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस ठंड में अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो इसकी वजह आपके ऑफिस या घर में छिपी हो सकती है।
विज्ञापन
हाल में हुए एक शोध में माना गया है कि ठंड में जिन दफ्तरों में हीटिंग सिस्टम अधिक होता है या जो लोग घर में हीटर के आगे अधिक रहते हैं, उनको मोटापे की आशंका अधिक होती है।
पढ़ें - पुरुषों के लिए मोटापा घटाने का एक दिलचस्प उपाय
विज्ञापन
डच वैज्ञानिकों ने अपने शोध में माना है कि गर्म और आरामदायक घरों व दफ्तरों में दिन भर रहने से मोटापे का रिस्क अधिक होता है।
वैज्ञानिकों ने 10 सालों तक अध्ययन के आधार पर अपने शोध में यह माना है कि शरीर के मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने के लिए ठंडा तापमान फायदेमंद हो सकता है।
शोधकर्ताओं का मानना है कि युवाओं और अधेड़ उम्र के लोगों के लिए कैलोरी बर्न करने का यह अच्छा तरीका हो सकता है कि वे अधिक तापमान वाले कमरे में न रहें।
शोधकर्ता डॉ. वाउटर वैन मार्केन लिचेनबेल्ट के अनुसार, ''ठंडे तापमान में शरीर की ऊर्जा मेटाबॉल्जिम ठीक करने में अधिक लगती है जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है। यही वजह है कि हीटिंग सिस्टम वाले कमरों में दिन भर बैठने वाले लोगों को ठंड में वजन बढ़ने का रिस्क अधिक रहता है।''
विज्ञापन