{"_id":"f6f47f6d2298995fe60ae1f7add4f862","slug":"football-reduce-obesity","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरुषों के लिए मोटापा घटाने का एक दिलचस्प उपाय","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
पुरुषों के लिए मोटापा घटाने का एक दिलचस्प उपाय
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 23 Jan 2014 12:10 PM IST
विज्ञापन
अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और इसे घटाने के प्रचलित तरीकों को बोरिंग मानते हैं तो आपके लिए दिलचस्प विकल्प है।
विज्ञापन
पढ़ें - वजन घटाना चाहते हैं तो जमकर लें ये 5 डाइट
स्कॉटिश शोध की मानें तो फुटबॉल खेलने से पुरुषों का वजन तेजी से घटता है।
ग्लासगो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार, फुटबॉल के प्रशंसक 748 लोगों को फुटबॉल खेलने के साथ-साथ सेहतमंद डाइट का कोर्स कराया गया जिसमें पाया गया कि उनका वजन तेजी से कम हुआ।
विज्ञापन
प्रतिभागियों को 12 सप्ताह तक फुटबॉल खेलने की ट्रेनिंग दी गई दिसमें पाया गया कि करीब 374 प्रतिभागियों ने साल के अंत तक करीब 11 किलो वजन कम किया।
इस तर्ज पर शोधकर्ताओं ने फुटबॉल खेलने का फायदा पुरुषों पर अधिक असरदार माना है। यह शोध द लांसेट जर्नल में प्रकाशित हुआ है।