{"_id":"5ac71a4c4f1c1bbf618b5b58","slug":"recipe-of-patad-bhaji","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पातड़ भाजी बनाने का इससे टेस्टी और आसान तरीका कहीं और नहीं मिलेगा, ट्राई कीजिए","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
पातड़ भाजी बनाने का इससे टेस्टी और आसान तरीका कहीं और नहीं मिलेगा, ट्राई कीजिए
रितु गुप्ता
Updated Mon, 09 Apr 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
Patad Bhaji
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामग्री
250 ग्राम उड़द या अरहर दाल, 150 ग्राम पालक, 25 ग्राम लहसुन, 2 बड़ा चम्मच दही, 2 छोटा चम्मच बेसन, एक छोटा चम्मच राई, 2 साबुत लाल मिर्च, 3-4 करी पत्ता, देसी घी, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच चीनी, 15 दाने मूंगफली के, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, एक चम्मच धनिया पाउडर, एक बारीक कटी हरी मिर्च आैर स्वादानुसार नमक।

यों बनाएं
जो दाल आपको पसंद हो, उसे धोकर प्रेशर कुकर में आवश्यकतानुसार पानी के साथ रखें। फिर इसमें बारीक कटे पालक को डालें। साथ ही आधा छोटा चम्मच चीनी, नमक, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, धनिया पाउडर डाल दें। मूूंगफली के दानों को भी धोकर डालें।
अब कुकर को सेट करके चूल्हे पर रख दें। तीन-चार सीटी आने तक दाल को पकाएं। अब बड़े चम्मच दही में बेसन डालकर फेंट लें। जब दाल पक जाए, तो उसमें बेसन वाली दही डालें आैर खौलने तक इसे चलाती रहें। तड़के के लिए एक अलग पैन में देसी घी गर्म करें।
उसमें राई, लहसुन, हरी मिर्च, करी पत्ता, लाल मिर्च डालें। जब राई भुन जाए, तो इसमें थोड़ा-सा गरम मसाला, धनिया पाउडर मिलाएं। मसालें जब भुन जाएं, तो इसे दाल में डालें और मिश्रण को अच्छी तरह से चलाकर इकसार कर लें।